फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Most of the ROB's expansion joints damaged within just two years.

Udham Singh Nagar News: दो साल में ही आरओबी के अधिकांश एक्सपेंशन ज्वाइंट हुए क्षतिग्रस्त

Mon, 05 Oct 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 05 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Most of the ROB's expansion joints damaged within just two years.
काशीपुर। शहर के आरओबी की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। दो साल के भीतर ही आरओबी के अधिकांश एक्सपेंशन ज्वाइंट क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मरम्मत के लिए पांच दिन तक इसपर आवागमन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

आरओबी का शिलान्यास वर्ष 2017 में हुआ था। करीब सात साल बाद 19 अप्रैल 2024 में इस पर यातायात शुरू हो पाया था। अब दो साल के भीतर ही इसके ज्वाइंट कई बार खराब हो चुके हैं। ट्रैफिक शुरू होने के बाद विभाग ने इस पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाते हुए तीनों रास्तों पर हाईट बैरियर लगा दिए। शहरवासियों के विरोध के बाद इन्हें हटा दिया गया। लोगों का कहना है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने से दिक्कत आ रही है। हालांकि एनएच इसे तकनीकी खराबी बता रहा है।
विज्ञापन

इनसेट......
पहले बनने में हुई देरी, अब नई परेशानी शुरू
आरओबी का निर्माण नवंबर 2019 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। 2020 और 2021 में कोरोनाकाल के चलते काम रुका रहा। 2022 में दो बार तारीख दी गई लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। फरवरी 2023 में ठेकेदार ने 105 दिन का समय मांगा। इसकी समय सीमा सात जून 2023 को पूरी हो गई। फिर 20 अगस्त तक काम पूरा करने का भरोसा मिला। अब दो साल बाद नौ अक्तूबर तक आवागमन बंद कर दिया गया। ओवर ब्रिज के बंद होने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
एक्सपेंशन ज्वाइंट में तकनीकी खराबी आ गई है, जिसे बदलने के लिए आरओबी को 5 दिन के लिए बंद किया गया है। इस दौरान वाहनों को सर्विस रोड व अन्य मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। -महेंद्र कुमार, ईई, एनएच


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed