फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   may be driver is the contract killer

ड्राइवर हो सकता है सुपारी किलर

Tue, 08 Dec 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज। Updated Tue, 08 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी राजेंद्र जोशी और उनकी मां कमला जोशी का शव मिलने के बाद अब पुलिस की निगाहें फरार ड्राइवर पर टिक गई हैं। जिस तरह से मासूम और उसके पिता से लेकर दादी की हत्या कर शव फेंके गए हैं, उससे अब यह स्पष्ट हो गया है कि राजेंद्र जोशी जिस कार से जा रहे थे, उनका ड्राइवर सुपारी किलर हो सकता है। पुलिस की जांच भी अब तेजी से इस ओर बढ़ रही है। हत्या में एक व्यक्ति नहीं करीब दो से तीन लोग शामिल माने जा रहे हैं।

विज्ञापन

तीनों हत्याएं किसी पिस्टल, रिवाल्वर या तमंचे से नहीं की गई हैं, बल्कि धारदार हथियारों का उपयोग किया गया है। हालांकि राजेंद्र जोशी और कमला जोशी के शव पूरी तरह सड़-गल चुके हैं, लेकिन शवों पर जगह-जगह घाव के निशान बताते हैं कि तीनों को धारदार हथियारों से मारा गया है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि आजकल टैक्सी स्टैंड पर कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लोग भी शामिल हो गए हैं, जो ड्राइवर के रूप में सुपारी किलर होते हैं। ऐसे लोगों का काम सिर्फ आपराधिक घटनाओं को अंजाम देना होता है। ये लोग एक ग्रुप बनाकर कई जगहों पर रहते हैं। इन लोगों का कई प्रदेशों में नेटवर्क फैला रहता है। वहीं, पुलिस की शंका इस ओर भी है कि हत्यारों आखिर सितारगंज को ही क्यों चुना। देहरादून से लेकर काशीपुर तक कई सुनसान इलाके थे, जहां वारदात को अंजाम देने के बाद शवों को ठिकाने लगाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन सितारगंज और सिडकुल क्षेत्र को ही हत्यारों ने क्यों चुना, यह भी पुलिस की जांच का अहम पहलू है। माना जा रहा है कि हत्यारे सितारगंज से भलीभांति परिचित हों, इसलिए संदेह जताया जा रहा है कि हत्यारों का सितारगंज से भी कोई न कोई लिंक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed