{"_id":"6a08b5e81625de90a901eb94","slug":"mason-found-dead-in-room-had-called-relative-home-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-141576-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कमरे में मृत मिला राजमिस्त्री, फोन कर रिश्तेदार को बुलाया था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कमरे में मृत मिला राजमिस्त्री, फोन कर रिश्तेदार को बुलाया था घर
Sat, 16 May 2026 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 16 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। दिनेशपुर क्षेत्र में एक राजमिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। व्यक्ति ने मौत से कुछ देर पहले रिश्तेदार को फोन कर तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम कालीनगर निवासी गोपाल सरकार (51) राजमिस्त्री था। उसने हाल ही में नया मकान बनवाकर उसमें गृह प्रवेश किया था। उसकी पत्नी पश्चिम बंगाल के हापुड़ स्थित गंगानगर क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। बेटा बाहर नौकरी करता है। घर में गोपाल अकेला था।
शुक्रवार सुबह सात बजे गोपाल ने अपने रिश्तेदार श्यामल सरकार को फोन कर कहा कि उसकी तबीयत खराब हो रही है और सिर में दर्द हो रहा है। सूचना पर श्यामल उसके घर पहुंचा जहां गोपाल कमरे में बेसुध पड़ा मिला।उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। शव परिजनों को सौंप दिया है।