फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Martyer Virendra Remembered at khatima

वीरेंद्र की शहादत पर पूरे देश को गर्व : डीआईजी प्रदीप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Martyer Virendra Remembered at khatima
खटीमा के मोहम्मदपुर भुड़िया में शहीद वीरेंद्र सिंह राणा की वीरांगना रेनू राणा को सम्मानित करतीं - फोटो : KHATIMA
खटीमा। पुलवामा आतंकी हमले की पहली बरसी पर खटीमा के जांबाज सीआरपीएफ जवान शहीद वीरेंद्र सिंह राणा को याद किया गया। उनके आवास मोहम्मदपुर भुड़िया में सुबह से ही लोगों का श्रद्धांजलि अर्पित करने का सिलसिला जारी रहा। सीआरपीएफ के डीआईजी प्रदीप चंद्रा ने टीम के साथ पहुंचकर शहीद के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र की शहादत पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि सीआरपीएफ की ओर से परिवार को हरसंभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही लोगों का शहीद वीरेंद्र सिंह राणा के घर जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। सीआरपीएफ डीआईजी प्रदीप चंद्रा, 243 बटालियन काठगोदाम के कमांडेंट दलीप कुमार, डिप्टी कमांडेंट हेमंत कुमार, सहायक कमांडेंट दीपक कुमार आदि ने शहीद वीरेंद्र के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। डीआईजी ने वीरांगना रेनू राणा, शहीद के पिता दीवान सिंह राणा, बड़े भाई जयराम छोटे भाई राजेश सिंह राणा, बच्चों बियान एवं रूही का हालचाल जाना। डीआईजी ने आश्वस्त किया कि सीआरपीएफ की ओर से समय-समय पर परिवार का हालचाल जाना जाएगा। वीरांगना रेनू राणा ने बताया कि सीआरपीएफ की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन मिला है लेकिन अभी तक उनके पति के नाम पर शहीद द्वार, सड़क का नामकरण और स्मारक नहीं बनने का दुख है।
विज्ञापन

इधर, किसान आयोग उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, एसडीएम निर्मला बिष्ट, विधायक की पत्नी गीता धामी, ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी आदि ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस बीच कांग्रेसी नेता वीरेंद्र रावत, राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि साधु सिंह नामधारी, दान सिंह राणा, नरेंद्र सिंह, हयात सिंह, उमेश सिंह, श्रीकिशन राणा, रामकिशन सिंह राणा, अजय मौर्य, कुंवर सिंह खनका, सोमनाथ मौर्य समेत खासी तादात में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीद को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed