फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Marshal will help you in self defence

मार्शल आर्ट्स बनाएगा आत्म रक्षा में सक्षम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Marshal will help you in self defence
प्रेस वार्ता करते मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स उत्तराखंड संघ के अध्यक्ष हिमांशु गाबा व महासचिव लक्ष्म? - फोटो : RUDRAPUR
एमएमए खेल के विकास के लिए आयोजित बैठक में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स उत्तराखंड राज्य संघ का गठन किया गया। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा को सर्वसम्मति से संघ का प्रदेश अध्यक्ष और लक्ष्मण सिंह को प्रदेश महासचिव बनाया गया।
विज्ञापन

रविवार को रुद्रपुर के एक होटल में आयोजित बैठक में राज्य के आठ जिलों के प्रशिक्षकों ने प्रतिभाग किया। उपेंद्र कुमार पाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चंद्रमोहन तिवारी को उपाध्यक्ष, विजय रावत को संगठन सचिव और सुमन बजाज को सह सचिव बनाया गया। मुकेश कुमार व कृष्णा कुमार साना को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष गाबा ने कहा कि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षण से महिलाओं समेत समाज का प्रत्येक वर्ग आत्म रक्षा में सक्षम होगा।
विज्ञापन

साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास भी होगा। महासचिव लक्ष्मण सिंह ने कहा कि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स उत्तराखंड संघ को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स इंडिया से मान्यता है। संघ की ओर से राज्य के प्रत्येक जिले में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही जिला एमएमए संघ का गठन भी किया जाएगा। ताकि उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा सकें। संघ के गठन पर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स इंडिया के अध्यक्ष शिहान शरीफ बापू, उपाध्यक्ष विकास शर्मा, महासचिव प्रसाद गायतोड़े ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। वहां पर कांग्रेस प्रदेश सचिव नंदलाल, संदीप चीमा,हिमांशु गाबा, अभिषेक शुक्ला, सौरभ चिलाना थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed