फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, fear of murder

रुद्रपुर : विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों को हत्या का शक

Thu, 28 May 2020 11:45 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, fear of murder
डेमो - फोटो : डेमो

रुद्रपुर की आदर्श कालोनी क्षेत्र में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मुर्दा घर में रख दिया है। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ सकेगी। रुद्रपुर के आदर्श कॉलोनी निवासी निखिल श्रीवास्तव का विवाह एक साल पहले मेरठ निवासी अवंतिका के साथ हुआ था। एक सप्ताह पहले अवंतिका का मिसकैरेज हो गया था। बुधवार साढ़े चार बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन


पति ने इसकी जानकारी डॉक्टर को दी। डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष ने इसकी सूचना डायल 112 में दी। उन्होंने अवंतिका के ससुरालियों पर उसकी हत्या करने की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अमित कुमार ने बताया कि अवंतिका की मौत की सूचना पर आदर्श कालोनी चौकी इंचार्ज जयप्रकाश को भेजा। उन्होंने बताया कि मृतका के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह साफ होगी। मायके वालों के आरोपों की जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed