{"_id":"6824f9bca5d91d64a50ecf77","slug":"married-woman-beaten-up-for-not-fulfilling-dowry-demand-of-rs-15-lakh-case-filed-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-127007-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दहेज में 15 लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दहेज में 15 लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, केस
Thu, 15 May 2025 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 15 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। एक महिला ने तहरीर सौंपकर ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उसके भाइयों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
जिला रामपुर थाना टांडा के ग्राम चक गजरौल निवासी पूनम पत्नी सूरजपाल ने आईटीआई थाना पुलिस में तहरीर सौंपी। बताया कि 2014 को उसका विवाह सूरजपाल निवासी खड़कपुर देवीपुरा के साथ हुआ था।
एक वर्ष बाद उसके पति की नौकरी स्टेनो के पद पर लग गई। नौकरी लगने के बाद पति दहेज में 15 लाख रुपये की मांग करने लगा। उसने जब मना किया तो ससुरालियों ने उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसके तीन बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
उसने पति पर अवैध संबंधों का भी आरोप लगाया। ससुर टीकाराम, सास वीरवती व देवर अनिल पर भाई प्रदीप, देवेंद्र और भाभी गजना देवी से मारपीट का आरोप लगाया। बताया प्रदीप का मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी हालत गंभीर है।