फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Married to the suicide by hanging

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Tue, 11 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जसपुर
अमर उजाला ब्यूरो जसपुर Updated Tue, 11 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

एक विवाहिता ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने शादी के छह महीने बाद ही उसे मायके भेज दिया था। इससे वह तनाव में थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।


ग्राम कलियावाला निवासी स्व.भजन सिंह की पुत्री कमलजीत कौर (22) की शादी डेढ़ साल पहले ग्राम टेमरा थाना बिलासपुर रामपुर निवासी कुलदीप सिंह से हुई थी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर कुलदीप ने शादी के छह माह बाद ही कमलजीत को मायके में छोड़ दिया था। तब से कमलजीत अपने मायके में ही रह रही थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कमलजीत कौर को ले जाने को लेकर कई बार दोनों पक्षों में पंचायतें भी हुई, लेकिन मामला नहीं सुलझा। जिसके बाद से ही वह परेशान रहने लगी थी। मंगलवार सुबह कमलजीत कौर अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। जिसके देख परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया है। शव के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। एसआई रेवती नंदन ने बताया कि अभी किसी की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed