फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Married to kill

विवाहिता को जान से मारने की कोशिश

Wed, 02 Mar 2016 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Wed, 02 Mar 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन

एक विवाहिता को जेठानी और उसके बच्चों ने बेरहमी से पिटाई लगा दी। इतना ही नहीं गला दबाने की कोशिश भी की। डरी सहमी पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


मंगलवार को ग्राम नारायणपुर सुंदर कालोनी किच्छा निवासी ममता एसएसपी केवल खुराना से मिली। उसने कहा कि उसकी शादी आठ साल पहले बिलासपुर निवासी एक व्यक्ति से हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। विवाह के बाद से ही पति, सास, ससुर, जेठानी और उसके बच्चे उसको प्रताड़ित करते चले आ रहे हैं। ये लोग अक्सर उसके साथ मारपीट करते हैं।
विज्ञापन


उसका कहना है कि बीते 28 फरवरी को जेठानी, उसका पुत्र और पुत्री उसके साथ बदसलूकी कर गाली-गलौच करने लगे। आरोपियों ने लात घूंसे और लाठी डंडों से उसे पीटा। जेठानी ने किसी नुकीली चीज से उसके गर्दन में वार कर किया और जान से मारने की नीयत से उसका गला भी दबाया। वह घर से नहीं भागती तो यह लोग उसे मार डालते।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा कि पूर्व में भी कई बार यह लोग उसे पीट चुके हैं। घटना के बावजूद पति उसका साथ नहीं दे रहा है। उसने कहा कि यह लोग दबंग किस्म के हैं और उसके साथ अप्रिय वारदात कर सकते हैं। इस संबंध में उसने किच्छा थाने में तहरीर भीदी है। एसएसपी खुराना ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed