फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Marking land in Rudrapur to open cyber police station in Kumaon

कुमाऊं में साइबर थाना खोलने को रुद्रपुर में भूमि चिह्नित

Wed, 17 Apr 2019 11:54 PM IST
अरुण कुमार एसटीएफ ने तीन एकड़ भूमि देखकर पुलिस मुख्यालय को भेजा प्रस्ताव
एसटीएफ ने तीन एकड़ भूमि देखकर पुलिस मुख्यालय को भेजा प्रस्ताव Published by: अरुण कुमार Updated Wed, 17 Apr 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Marking land in Rudrapur to open cyber police station in Kumaon
jail

साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए गढ़वाल रेंज की तर्ज पर कुमाऊं परिक्षेत्र में भी साइबर थाना खोलने की कवायद शुरू हो गई है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुमाऊं परिक्षेत्र ने किच्छा रोड पर तीन एकड़ भूमि चिह्नित कर पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है। माना जा रहा है कि आचार संहिता पूरी होने के बाद प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। 

विज्ञापन


कुछ समय पूर्व से कुमाऊं में साइबर क्राइम के मामलों में इजाफा हुआ है जिस पर अंकुश लगाने के लिए एसटीएफ मुख्यालय देहरादून द्वारा कुमाऊं परिक्षेत्र में भी साइबर थाना खोलने की योजना तैयार की गई थी। फिलहाल साइबर क्राइम के मामलों से निपटने के लिए राजधानी देहरादून में एक साइबर थाना संचालित हो रहा है। जिसमें गढ़वाल परिक्षेत्र के मामले भी दर्ज होते हैं।
विज्ञापन


कुमाऊं में फिलहाल साइबर क्राइम के मामलों से निपटने के लिए साइबर सेल का गठन किया गया है। लेकिन संसाधनों के अभाव में साइबर सेल को भी पूरी क्षमता से काम करने में कुछ अड़चनें आ रही हैं। इसे देखते हुए साइबर थाने की योजना बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ प्रभारी कुमाऊं परिक्षेत्र एमपी सिंह ने बताया कि साइबर थाना खोलने के लिए किच्छा रोड स्थित एफएसएल लैब के पास तीन एकड़ भूमि को चिह्नित कर प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। रुद्रपुर में संचालित साइबर सेल प्रभारी हिमांशु पंत ने बताया कि जनवरी से मार्च तक साइबर सेल के पास साइबर क्राइम के 42 मामले आए। इनमें से 31 मामलों का साइबर सेल ने निस्तारण कर दिया है। किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed