फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Market decorated to welcome mother during Navratri

Udham Singh Nagar News: नवरात्रि में मां के स्वागत को सज गया बाजार

Sun, 15 Oct 2023 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 15 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Market decorated to welcome mother during Navratri
रुद्रपुर मुख्य बाजार में नवरात्रि की खरीदारी करतीं महिला। संवाद 
रुद्रपुर। नवरात्र के नौ दिन श्रद्धालुओं और माता के बीच पवित्र माहौल को भक्तिमय बनाने के लिए बाजार सज गए हैं। रुद्रपुर के मुख्य बाजार में जगह जगह पूजा सामग्री व माता के सजावट का सामान बिक रहा है। व्यापारियों का कहना है कि श्रद्धालु पिछौड़ा-चुनरी की अधिक मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

नवरात्र के बाद करवाचौथ के कारण खरीददारी का माहौल बना हुआ है। पिछले कुछ सालों से बाजार मंदा रहा है इस साल व्यापारी बाजार में तेजी आने की उम्मीद लगाएं हैं। बाजार में माता की विभिन्न प्रकार की चुनरी, आसन, वस्त्र, मंदिर के पर्दे और मालाएं उपलब्ध हैं। छोटी चुनरी 10 से 150 रुपये तक मिल रही हैं। बड़े आकार की जरी के काम से सजी चुनरी 300 से 2000 रुपये में मिल रही हैं। कढ़ाई वाले माता का आसन श्रद्धालुओं में खूब डिमांड में हैं। इसके दाम 20 से 300 रुपये तक है। माता के वस्त्र 50 से लेकर 300 रुपये तक हैं। बड़े आकार की मूर्तियों के वस्त्र 2000 से 3000 रुपये तक हैं। मंदिरो के पर्दे 150 से 250 रुपये प्रति मीटर तक हैं।
विज्ञापन

जयपुर व राजस्थान की चुनरी की भी मांग
पहली बार रुद्रपुर के बाजार में जयपुर व राजस्थान की रंगबिरंगी चुनरी भी आ चुकी है। यह चुनरी बाजार में 80 से 150 रुपये तक उपलब्ध है।
व्यापारी रोहित नारंग के अनुसार पिछले साल से इस साल बाजार में तेजी आ रही है। नवरात्र और करवाचौथ आस पास होने से महिलाएं बढ़ चढ़ कर खरीददारी कर रही हैं। पिछाैड़ा चुनरी की बिक्री इस साल बढ़ी है। नए डिजाइन के आसन भी लोग खूब खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन व्यापारी का कहना है कि सुबह से ही ग्राहक खरीददारी के लिए आ रहे हैं। श्राद्ध की वजह से बिक्री कम थी। अब नवरात्र आते ही बाजार फिर से खुलने लगी है। राजस्थानी व जयपुरी रंगबिरंगी चुनरी की भी अच्छी डिमांड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed