फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Market closed in protest against the proposed flyover, marches

प्रस्तावित फ्लाईओवर के विरोध में मार्केट बंद, जुलूस निकाला

Wed, 28 Sep 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 28 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के विरोध में बुधवार को लोहिया मार्केट और सुपर मार्केट बंद रही। व्यापारियों ने फ्लाईओवर की जगह पूर्व में प्रस्तावित बाइपास का निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर धरना दिया और जुलूस निकाला। 

विज्ञापन


 एनएच 87 पर सोनिया होटल के समीप से फुटेला अस्पताल तक फ्लाईओवर प्रस्तावित है। इसका व्यापारी विरोध कर रहे हैं। बुधवार को सैकड़ों व्यापारियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। तय कार्यक्रम के अनुसार व्यापारियों ने अपने कारोबार बंद रखे और रोडवेज स्टेशन के पास धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन


धरनास्थल पर आयोजित सभा में व्यापारियों ने कहा कि नैनीताल रोड पर करीब 400 व्यवसायी पिछले कई दशकों से रोजगार कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। फ्लाईओवर से सैकड़ों दुकानों का कार्य प्रभावित होगा। साथ ही कई दुकानों का अस्तित्व भी संकट में पड़ जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि शहर का यातायात व्यवस्थित करने के लिए पूर्व में झा इंटर कालेज के सामने से बाईपास निर्माण प्रस्तावित था लेकिन इस प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। व्यापारियों ने इंदिरा चौक से सिडकुल तक बाईपास का निर्माण कराने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि जबरन फ्लाईओवर थोपने की कोशिश की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में सुरेंद्र तनेजा, इंद्रजीत सिंह, राजीव जोशी, इसलाम मियां, श्याम सुंदर, सतीश कुमार, आशीष ग्रोवर, हरीश कुमार, बलजीत सिंह, दीपक मिलन, शैलेंद्र ग्रोवर, विनोद ठुकराल, एनएस सचदेवा, हबीब मियां, राकेश कालरा, इकराम मियां, जाकिर, मुमताज, ललित मोहन, सुशील गावा, राजू सोनकर, संजीव मदान, राजा मदान, विक्की मुंजाल, नरेंद्र चावला, रामअवतार आदि थे।

भाजपा और कांग्रेस ने दिया समर्थन
फ्लाईओवर के खिलाफ व्यापारियों के आंदोलन में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने भी समर्थन दिया। बुधवार को नैनीताल रोड के व्यापारियों के धरना प्रदर्शन में भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, उत्तम दत्ता, देवभूमि व्यापार मंडल के गुरमीत सिंह, हरविंदर सिंह हरजी, नरेंद्र अरोरा, हिमांशु शुक्ला, संजय ठुकराल सहित तमाम नेताओं ने पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। 


भाजपा नेताओं ने कहा फ्लाईओवर की जगह बाईपास निर्माण कराने की मांग केंद्र सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन भी दिया। वहीं पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर व्यापारियों को समर्थन दिया। उनके साथ प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजेश बंसल, संजय जुनेजा, हरीश अरोरा, मीना शर्मा, अनिल शर्मा सहित तमाम कांग्रेसियों ने व्यापारियों को समर्थन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed