{"_id":"69f505b85715c5a4c604e6fa","slug":"marias-students-drishti-and-divyanshi-topped-the-10th-grade-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-142349-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मारिया की छात्रा दृष्टि और दिव्यांशी ने 10वीं में किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मारिया की छात्रा दृष्टि और दिव्यांशी ने 10वीं में किया टॉप
Sat, 02 May 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 02 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। सीआईसीएसई के घोषित हाईस्कूल के रिजल्ट में मारिया स्कूल की छात्रा दृष्टि चौहान और दिव्यांशी चौहान ने 98.2 फीसदी अंक लाकर टॉप किया है। दोनों ही मेधावी सीनियर कक्षा की पढ़ाई पर अपना ध्यान केंद्रित कर प्रदेश की टाॅपर बनना चाहती हैं। विद्यार्थी अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हैं। प्रधानाचार्य जोमन टीए ने बताया कि इसी कक्षा में छात्रा वैश्वनवी राजपूत ने 94.8 फीसदी अंक लाकर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्रात किया। इसी तरह छात्रा चेतन्या सिंह, गुरमिलन कौर और तनिष्का सिंह ने 93.4 फीसदी अंक प्रात कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन