फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Map for Chaiti Fare

Udham Singh Nagar News: चैती मेला के लिए प्रशासन ने तैयार किया नक्शा

Tue, 25 Mar 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 25 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Map for Chaiti Fare
इसके आधार पर इस वर्ष लगाई जाएंगी दुकानें और मनोरंजन स्थल
विज्ञापन




वाहनों की संख्या को देखते हुए बनाई गई हैं तीन पार्किंग



काशीपुर। ऐतिहासिक मां बाल सुंदरी देवी का चैती मेला पूर्व की तरह ही लगाया जाएगा। मेला प्रशासन ने नक्शा तैयार कर लिया है। उसके मुताबिक ही दुकानें, मनोरंजन स्थल, पार्किंग आदि की व्यवस्था होगी।

मेला 30 मार्च से शुरू होकर 27 अप्रैल तक चलेगा। मेला मजिस्ट्रेट/एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मंदिर समिति और प्रशासन के बीच हुई बैठक के बाद मेला स्थल के लिए नया नक्शा बनाया गया है। फूड जोन समेत अन्य दुकानों के लिए भी स्थान निर्धारित किए गए हैं। ब्लॉक कार्यालय की ओर से दो और दूसरे रास्ते पर एक पार्किंग बनाई है। उन्होंने बताया मेले के अंदर दुकानों के बीच से जाने वाले रास्ते को भी दमकल विभाग के मानकों के मुताबिक बनाया गया है।
विज्ञापन


शौचालयों की साफ-सफाई शुरू
निगम के एसएनए कमल सिंह मेहता ने बताया कि चैती मेला परिसर में श्रद्धालुओं के लिए बने पक्के शौचालयों की साफ-सफाई का कार्य निगम प्रशासन ने शुरू कर दिया है। इसके अलावा मेला परिसर व आसपास की सड़कों की भी सफाई कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि निगम का सचल शौचालय भी है, जिसे मेला परिसर में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुक्सा समाज के लोगों के लिए सुविधाओं की मांग

काशीपुर। माता बाल सुंदरी के श्री उज्जैनी शक्तिपीठ चैती परिसर में आयोजित होने वाले विशाल मेले में सुविधाओं को लेकर उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्यों ने डीएम को मांगों का पत्र सौंपा। आयोग के सदस्य बाबू सिंह तोमर ने बताया कि कुल देवी माता बाल सुंदरी आदिवासी बुक्सा जनजातियों की आराध्य हैं। मेले में बड़ी संख्या में बुक्सा समाज के सदस्य पहुंचते हैं। उनके लिए पर्याप्त मोबाइल प्रसाधन, वैकल्पिक टॉयलेट एवं स्नानघरों का प्रबंध आवश्यक है। मेला क्षेत्र के आसपास मांस और मछली की दुकानों में बिक्री प्रतिबंधित की जाए। वहां पर किशनगिरि, महावीर सिंह, करम सिंह, विजय सिंह आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed