फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   mansoon knock in terai, rain cotinues in the early moring

तराई में मानसून की दस्तक, सुबह तड़के से बारिश जारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
mansoon knock in terai, rain cotinues in the early moring
रुद्रपुर के गोल मार्केट में जल भराव से गुजरता नगर निगम का वाहन। - फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिले में मंगलवार सुबह तड़के से ही लगातार बारिश जारी है। बारिश के कारण रुद्रपुर में जगह-जगह जलभराव की समस्या रही। मलिन बस्ती ट्रांजिट कैंप में जलभराव के साथ ही कीचड़ फैल गई है। रुद्रपुर नगर निगम की टीम ने बाजार क्षेत्र में जलभराव का जायजा लिया। बारिश के कारण सुबह रुद्रपुर बाजार की अधिकांश दुकानें साढ़े नौ बजे तक बंद रहीं। सिर्फ सब्जी मंडी के पास कुछ दुकानें व फड़ खुले नजर आए। बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। जिले में धान की रोपाई शुरू हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ आरके सिंह ने बताया कि जिले में मानसून पहुंच चुका। सुबह तड़के से करीब 15 एमएम बारिश हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बार जिले में मानसून सही समय पर पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed