फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Management of soil-borne disease agents is very difficult: Dr. Kashyap

भूमिजनित रोग कारकों का प्रबंधन बहुत ही कठिन : डॉ. कश्यप

Wed, 19 Feb 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 19 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Management of soil-borne disease agents is very difficult: Dr. Kashyap
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि महाविद्यालय के पादप रोग विज्ञान विभाग में आईसीएआर से प्रायोजित ग्रीन काॅलर एपरोचैच फाॅर सस्टनेबल प्लांट हेल्थ विषय पर 21 दिनी प्रशिक्षण संपन्न हो गया। समापन समारोह में विभागाध्यक्ष और निदेशक प्रशिक्षण केंद्र डॉ. केपी सिंह ने गतिविधियों से अवगत कराया।
विज्ञापन


अधिष्ठाता कृषि डॉ. एसके कश्यप ने कहा कि पादप रोगों में भूमिजनित पादप रोग का महत्वपूर्ण स्थान है और भूमिजनित रोग कारकों का प्रबंधन बहुत ही कठिन कार्य है। भूमि की जैविक दशा में सुधार पर डॉ. आरएस सिंह ने 1963 से काम प्रारंभ किया था। इसमें मुख्य रूप से भूमि के सूक्ष्म जैविक विभिन्नता की स्थिति को जैविक संशोधन से बदलाव करना शामिल था जो भूमिजनित रोग के प्रबंधन में महत्वपूर्ण घटक है। प्रशिक्षण में देश के आठ राज्यों से 12 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पादप रोग विभाग के वैज्ञानिक और कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन सह-समन्वयक डॉ. रश्मि तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन समन्वयक डॉ. एसके मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed