{"_id":"57bdf2074f1c1b3e07d4ef63","slug":"mana-inexplicably-had-asked-the-question-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएनए से पूछ डाले बेवजह सवाल, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएनए से पूछ डाले बेवजह सवाल, हंगामा
अमर उलाना ब्यूरो काशीपुर
Updated Thu, 25 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम काशीपुर की बैठक में सवाल पूछते पार्षद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम कार्यकारणी की बैठक में एमएनए से पार्षद द्वारा अनर्गल सवाल पूछने पर हंगामा खड़ा हो गया। मेयर उषा चौधरी और दो अन्य पार्षदों ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया। पार्षदों ने तहबाजारी वसूली में धांधली होने की शिकायत भी रखी।
बुधवार को मेयर उषा चौधरी की अध्यक्षता और एमएनए युक्ता मिश्र के संचालन में कार्यकारणी की बैठक हुई। कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा ने जुलाई में हुए आय व्यय की जानकारी दी। पार्षद सर्वेश बाली ने एमएनए पर वार्डो में नहीं जाने, बिना जानकारी दिए छुट्टी पर रहने सहित अन्य आरोपों की बौछार कर दी। सवालों से एमएनए असहज तो हुई, लेकिन चुप रही। पार्षदों ने सवालों पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि छुट्टी लेना अधिकारी का व्यक्तिगत अधिकार है। वार्डों का निरीक्षण पर नहीं जाने का आरोप गलत है।
हालांकि कुछ समय पर एमएनए ने कहा कि नगर निगम ज्वाइन करने के बाद वह एक दिन की भी छुट्टी पर नहीं गई हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एप को अपने मोबाइल में अपलोड करें। कहीं भी कूड़े का ढेर देखें तो उसकी फोटो खींचकर एप में डालकर शिकायतें करें। यह शिकायत देश भर में देखी जाएगी। पार्षद अब्दुल कादिर, डा.माजिद हुसैन ने तहबाजारी वसूली में भारी अनियमितताएं होने की शिकायत की। बताया कि बिना रसीद काटे वसूली की जा रही है। मेयर चौधरी ने कहा कि यह गंभीर अनियमितताएं हैं, इसकी जांच हो।
विज्ञापन
नए बन रहे मकानों में शौचालय हैं या नहीं, इसका निरीक्षण किया जाए। कहा कि एमएनए से अनावश्यक सवाल करना ठीक नहीं है। उन्होंने केन्द्र सरकार की स्वच्छता मिशन योजना में दो अक्तूबर तक नगर निगम को ओटीएस करने की जानकारी दी। बैठक में निगम कार्यालय में बायो शौचालय बनाने, नगर को खुला शौच मुक्त बनाने, कार्यालय के सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर कनेक्शन एमएनए कार्यालय से जोड़ने, पेयजल के लिए समरसेबिल लगाने, नगर निगम परिसर में ठेली लगाने वालों, पशुओं को आवारा छोड़ने वालों पर जुर्माना वसूलने का निर्णय लिया गया।
नगर निगम ने अपने खर्च के लायक बिजली उत्पादन करने का निर्णय लिया है। मेयर उषा चौधरी ने कहा कि नगर के भवन की छत में बिजली उत्पादन के लिए सोलर के अलावा हवा से भी बिजली उत्पादन किया जाएगा। इसके लिए कई कंपनियों से बात की जा रही है।