{"_id":"6817bf6aa137f040270db4ce","slug":"man-sets-ablaze-himself-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-126564-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: युवक ने खुद को लगाई आग...मौत, 97 फीसदी झुलसा; पत्नी गई हुई थी मायके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: युवक ने खुद को लगाई आग...मौत, 97 फीसदी झुलसा; पत्नी गई हुई थी मायके
Mon, 05 May 2025 11:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 05 May 2025 11:24 AM IST
सार
एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते खुद को आग लगा ली। 97 फीसदी झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
युवक ने खुद को लगाई आग...मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशीपुर में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते खुद को आग लगा ली। 97 फीसदी झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा गौशाला निवासी संजय (24) पुत्र लाखन सिंह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार की दोपहर लगभग तीन बजे वह घर में अकेला था।
विज्ञापन
पत्नी तीन वर्षीय बेटे को लेकर दो-तीन दिन पहले अपने मायके ग्राम पैगा गई थी। इसी दौरान उसने घर में ही किसी ज्वलनशील पदार्थ को अपने ऊपर छिड़कर आग लगा ली। चीख-पुकार होने पर घर के बाहर बैठे पिता और छोटे भाई ने बमुश्किल आग को बुझाया और ग्रामीणों की मदद से एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचें। जहां डॉक्टर ने युवक के लगभग 97 फीसदी से अधिक झुलसे होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजन हल्द्वानी अस्पताल ले गए। हल्द्वानी में डॉक्टरों ने संजय की गंभीरावस्था देखते अन्यत्र रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर लौट रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि संजय ने यह कदम क्यों उठाया यह पता नहीं लग पाया है। उससे पूछा भी था लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन