फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   man selling dope at grocery store

Udham Singh Nagar News: परचून की दुकान में बिक रही थीं नशीली दवाएं

Thu, 18 May 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 18 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
man selling dope at grocery store
रुद्रपुर। सितारगंज क्षेत्र में करीब तीन माह से परचून की दुकान की आड़ में नशीली दवाओं के कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नशे की 17,016 गोलियां बरामद कीं। पुलिस ने नशीली दवाएं लाने में इस्तेमाल की जा रही आरोपी की कार भी सीज की है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि सरकड़ा (सितारगंज) चौकी पुलिस को पिछले कई दिनों से एक परचून की दुकान में नशीली दवा बिकने की सूचना मिल रही थी। मंगलवार शाम को पुलिस ने फुलैया रोड पर कब्रिस्तान के नजदीक से एक कार चालक को दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम गांव मैनाझुंडी निवासी दर्शन सिंह बताया। तलाशी लेने पर कार में 17,016 नशीली गोलियां मिलीं। आरोपी ने बताया कि वह परचून की दुकान चलाता है और उसकी आड़ में नशीली गोलियां भी बेचता है। पुलिस ने आरोपी को औषधि अधिनियम के तहत न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। एसएसपी ने सरकड़ा पुलिस चौकी में तैनात सिपाही बलवंत सिंह को मैन ऑफ द मंथ से नवाजा और आरोपी की संपत्ति की जांच कराने की बात की।
विज्ञापन



बस अड्डे में पानी की बोतल बेचने वालों की मदद से हो रही थी चरस की बिक्री
रुद्रपुर। शहर में चरस की तस्करी करवा रहे दो युवकों को पुलिस ने दबोचा है। पुलिस को उनके कब्जे से 1.600 ग्राम चरस बरामद हुई। मुख्य आरोपी बिना सत्यापन के शहर में रह कर चरस की तस्करी करवा रहा था। बस अड्डे में पानी बेचने वालों की मदद से चरस की बिक्री हो रही था। आरोपी नेपाल से चरस लाकर शहर के क्षेत्रों में बिकवाता थाा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि सत्यापन अभियान के दौरान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने खेड़ा क्षेत्र से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बिनावर जिला बदायूं और हाल में खेड़ा निवासी शेखर गुप्ता बताया। दूसरे आरोपी ने अपना नाम मीरगंज जिला बरेली और हाल में गंगापुर रोड निवासी राजीव गुप्ता बताया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 1.600 किलो चरस बरामद हुई।

सूत्रों का कहना है कि आरोपी शेखर चरस का बड़ा तस्कर है और वह करीब दो माह से शहर में बिना सत्यापन के रह रहा था। इसके अलावा वह नेपाल से 35,000 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चरस खरीद कर लाता था और बस अड्डे में पानी बेचने वालों की मदद से फुटकर के तौर पर उसकी बिक्री कराता था। इसके अलावा चरस का सेवन करने वाले आरोपी राजीव की मदद से भी चरस की बिक्री होती थी। आरोपियों के खिलाफ ड्रग अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। एसएसपी ने एएनटीएफ टीम को 2,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की। आरोपियों का सत्यापन नहीं होने पर उनके मकान मालिक के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने आरोपियों की संपत्ति की जांच कराने की भी बात की है।



स्मैक के साथ महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार

जसपुर। पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों के पास से 18 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला नई बस्ती निवासी गुलनाज के पास से 7.45 ग्राम स्मैक, इसी मोहल्ले के मोहम्मद फैसल के पास से 10.66 ग्राम स्मैक मिली। इनके कब्जे से इलेक्ट्रानिक पाॅकेट तराजू भी बरामद हुआ। इस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि गुलनाज आपराधिक कृत्यों में शामिल रही है और पूर्व में भी जेल जा चुकी है। पुलिस टीम कोतवाल प्रकाश सिंह दानू, एसएसआई अनिल जोशी, एसआई कौशल भाकुनी, हरीश आर्य, ललित सिंह, जमशेद अली, कविता वर्मा आदि शामिल रहे।



नशा तस्करों की जानकारी देने वालों का नाम रखा जाएगा गुप्त
गदरपुर। पुलिस ने ग्राम मकरंदपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मंगगलवार रात महेंद्र सैनी की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में एसओ राजेश पांडेय ने ग्रामीणों से नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए जागरूक होने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशीले सामान बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए महिलाओं को भी सजग होना जरूरी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनप्रीत कौर ने महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण के बारे में जानकारी दी। वहां पर एसआई ओमप्रकाश, राजेन्द्र कुमार, कैलाश मनराल, गोरखनाथ, दीपक जोशी, रविश कुमार, अंजना मंडल, रीता रानी, सुभद्रा मंडल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed