फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   man returning home from office was beaten to death in kashipur

Uttarakhand: ऑफिस से घर लौट रहे युवक को किया अधमरा, कान का पर्दा फटा; 14 टांके लगे; शरीर पर आए कई फ्रैक्चर

Fri, 23 May 2025 12:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 23 May 2025 12:57 PM IST
सार

घर लौट रहे एक युवक पर चार युवकों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। लहूलुहान होने पर आरोपी युवक को मृत समझकर भाग गए। भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
man returning home from office was beaten to death in kashipur
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में घर लौट रहे एक युवक पर चार युवकों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। लहूलुहान होने पर आरोपी युवक को मृत समझकर भाग गए। घायल को सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


मोहल्ला कटरामालियान निवासी सरजीत सिंह ने कोतवाली में तहरीर सौंपी। बताया कि उसका भाई नवीन कुमार 19 मई की रात लगभग नौ बजे एलआईसी कार्यालय के पास से कार्य करके घर लौट रहा था। इसी बीच कलश मंडप के पास वंश, दिव्यांश, अमन व रोहन ने उसके भाई नवीन कुमार को रोक लिया और अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर हमलावर युवकों ने उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावर युवक उसको अपने साथ दढि़याल बस अड्डे पर ले गए। वहां पर चारों हमलावरों व अन्य व्यक्तियों ने नवीन को जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार, लाठी-डंडे, लोहे की रॉड से मारपीट कर लहूलुहान कर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर वह अपने भाई को देखने के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा, तब डॉक्टर ने बताया कि उसके सिर में 14 टांके आए हैं। शरीर में कई जगह फ्रैक्चर व कान का पर्दा फट गया है। नवीन को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed