फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   man returning home after paying his sister's school fees died in an accident in jaspur

Udham Singh Nagar News: बहन की स्कूल फीस जमा कर घर लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत, नहीं पहना था हेलमेट

Tue, 29 Apr 2025 02:13 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 29 Apr 2025 02:13 PM IST
सार

बहन की स्कूल फीस जमा करने के बाद घर लौट रहा बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन
man returning home after paying his sister's school fees died in an accident in jaspur
जसपुर में बेटे की मौत पर बिलखता बाप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जसपुर में बहन की स्कूल फीस जमा करने के बाद घर लौट रहा बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन

तुमड़िया कला थाना डिलारी (यूपी) निवासी मोहम्मद इल्यास मलिक अपने परिवार के साथ जसपुर में मोहल्ला नई बस्ती चांद मस्जिद के पास रहते हैं। सोमवार की सुबह उनका पुत्र फिरोज मलिक (23) रामपुर घोघर थाना डिलारी (यूपी) स्थित डिग्री कॉलेज में अपनी बहन की बीएससी की फीस जमा करने बुलेट से गया था। दोपहर करीब दो बजे वह घर के लिए लौट रहा था। तभी अचानक जसपुर-सुरजीनगर मार्ग पर दूल्हेपुर के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पिंड स्थल से टकरा गई। इससे वह घायल हो गया। ग्रामीण एवं पुलिस की सहायता से उसे ठाकुरद्वारा के सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ठाकुरद्वारा कोतवाल विवेक कुमार ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। घटना की सूचना के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम कराए बिना ही अपने घर लेकर चले गए थे।

विज्ञापन


घटना से कुछ देर पहले मां से हुई थी फोन पर बात
फिरोज अपने बहन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसने बीएससी की पढ़ाई पूरी कर ली थी। वह अपनी छोटी बहन को भी बीएससी कराना चाहता था। सोमवार को वह अपनी बहन की स्कूल फीस एवं शैक्षिक अभिलेख जमा करने कॉलेज गया था। स्कूल जाने के लिए उसने अपने ताऊ कारी अंजार से बुलेट मांगी थी। ताऊ ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले ही फिरोज ने अपनी मां से फोन पर बात की थी। उसकी मां उससे घर कितनी देर में आएगा के बारे में पूछ रही थी ताकि वह घर आकर खाना खा ले लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed