फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   man looking for work for his younger brother was crushed by a truck in rudrapur

Rudrapur News: छोटे भाई के लिए काम तलाश रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, सिडकुल में हुआ हादसा; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 29 Aug 2024 07:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 29 Aug 2024 07:06 PM IST
सार

सिडकुल की फैक्टरियों में छोटे भाई के लिए काम तलाशने जा रहे फैक्टरी कर्मी को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल कर्मी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
man looking for work for his younger brother was crushed by a truck in rudrapur
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर में सिडकुल की फैक्टरियों में छोटे भाई के लिए काम तलाशने जा रहे फैक्टरी कर्मी को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल कर्मी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डंडिया बाबूराम सेंथल निवासी विनोद कुमार (27) ट्रांजिट कैंप की राजा कॉलोनी में किराए पर रहकर सिडकुल की एक फैक्टरी में काम करता था। दो दिन पहले छोटा भाई प्रदीप काम की तलाश में उसके पास आया था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur Crime: कोतवाली गेट पर दबंगई करने वाले छह नामजद सहित 16 पर केस, दो युवकों के साथ हुई थी मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह विनोद अपने भाई और दोस्त के साथ सिडकुल के सेक्टर नंबर नौ में प्रदीप के लिए काम की तलाश में जा रहा था। प्रदीप एक फैक्टरी में बायोडाटा देने गया था। नारी फार्मा कंपनी के पास विनोद और उसका दोस्त प्रदीप का इंतजार करने लगे। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने विनोद को टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल विनोद को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार विनोद शादीशुदा था और उसका एक बेटा है। मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

चालक सहित ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है।
- मनोज कत्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed