फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case registered against 16 accused in case of beating of two youths in rudrapur

Rudrapur Crime: कोतवाली गेट पर दबंगई करने वाले छह नामजद सहित 16 पर केस, दो युवकों के साथ हुई थी मारपीट

Thu, 29 Aug 2024 05:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 29 Aug 2024 05:24 PM IST
सार

रुद्रपुर कोतवाली गेट पर दो युवकों की पिटाई के मामले में पुलिस ने छह नामजद सहित 16 आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Case registered against 16 accused in case of beating of two youths in rudrapur
मारपीट के मामले में 16 आरोपियों पर केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर कोतवाली गेट पर दो युवकों की पिटाई के मामले में पुलिस ने छह नामजद सहित 16 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस वीडियो के आधार पर अज्ञात लोगों को चिन्ह्ति करने की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

 
ग्राम बागवाला कोलड़िया निवासी राधेश्याम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि उनकी बागवाला में आरएस इंटरप्राइजेज के नाम से आटा चक्की व सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। 26 अगस्त की शाम वह अपनी दुकान पर अमित यादव निवासी ग्राम बागवाला के साथ बैठा था। इसी बीच सूरज साहनी, ऋतिक कुमार निवासी किरतपुर, विपिन कुमार उर्फ विक्की, सचिन कुमार, नितिन कुमार, नकुल निवासी ग्राम बागवाला कोलड़िया उनकी दुकान के पास खेत में नशा कर रहे थे और आपस में गालीगलौज कर रहे थे। उन्होंने गालीगलौज से मना किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह अमित के साथ कोतवाली में शिकायत करने चला गया था। कोतवाली के पास गाड़ी खड़ी कर वह और साथी अमित उतरे ही थे कि इन युवकों ने अपने 10 अन्य साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया था। आरोपियों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की थी और यह घटना कोतवाली के पास एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में  कैद हो गई थी।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: पीसीएस की मेरिट में छाए कुमाऊं के होनहार, जानिए सफलता की कहानी...टॉपरों की जुबानी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने छह नामजद और 16 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मामले में केस दर्ज करने के बाद विवेचना की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से भी मारपीट करने वाले अन्य आरोपियों को चिन्ह्ति किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed