फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Man Killed Wife Dead Body under Land

Udham Singh Nagar News: पत्नी की हत्या कर नाले में गाड़ दिया था शव

Fri, 28 Jul 2023 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 28 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Man Killed Wife Dead Body under Land
बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी से ही गड्ढा खोदवाकर तीन माह बाद बृहस्पतिवार रात बरामद किया शव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंतनगर। आए दिन पत्नी सेे लड़ाई-झगड़े से तंग आकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी और शव पंतनगर थाना क्षेत्र में प्रतापपुर के पास सड़क किनारे नाले में गाड़ दिया। बेटे की तहरीर पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसी से गड्ढा खोदवाकर मृतका का सड़ा-गला शव बरामद कर लिया है। पुलिस शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराएगी।

किच्छा थाना क्षेत्रांर्गत प्रतापपुर कालोनी निवासी संतोष कुमार पेशे से मोटर मेकेनिक है। उसकी पहली पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। जो आज भी राज बना है। जिसके बाद वह लगभग आठ वर्ष पूर्व बिहार से केदल नामक महिला को ब्याह कर घर ले आया था। उसका पहली पत्नी से उदय और अभय नाम के दो बेटे हैं, जो उसी के साथ प्रतापपुर कालोनी में रहते हैं। उदय ने एक सप्ताह पूर्व किच्छा थाने में अपनी सौतेली मां की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और बृहस्पतिवार की देर रात मृतका का सड़ा-गला शव बरामद कर लिया। उदय ने बताया कि तीन महीने पहले उसके पिता ने सौतेली मां केदल (27) की घर में हत्या कर शव रात 12 बजे पंतनगर थाना क्षेत्र में सिडकुल रोड पर प्रतापपुर के पास सड़क किनारे नाले के पास मौजूद बांस के पेड़ो के बीच में गाढ़ दिया था। इसका कहीं भी जिक्र करने पर उसके पिता ने उन लोगों को भी जान से मार देने की धमकी दी थी। मृतका की शीतल नाम की छह साल की एक बेटी भी है। मृतका संतोष की दूसरी पत्नी थी, जिसकी मौत के बाद संतोष ने दो माह पूर्व उसकी नाबालिग बहन से (तीसरी) शादी कर ली थी। लोगों का कहना ही कि वह पूर्व में अपने भाई की भी हत्या कर चुका है। वहीं दूसरी पत्नी की हत्या के बाद उसने ससुराल सहित सभी जगह बताया था कि पत्नी कहीं भाग गई है।
विज्ञापन






खोदने में लग गए साढ़े तीन घंटे

पंतनगर। जिस पति केे साथ-साथ जीने मरने की कसम खाई थी, उसी ने उसे मौत की नींद सुला दिया। बृहस्पतिवार को शाम साढ़े छह बजे आरोपी को लेकर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने हत्यारे से ही गाढ़े गए शव को खोदकर निकलवाया। इस काम में उसे साढ़े तीन घंटे लग गए। इस दौरान एसडीएम किच्छा कौस्तुभ मिश्रा व किच्छा कोतवाल धीरेंद्र कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सनकी टाईप का है हत्यारा

पंतनगर। स्थानीय निवासियों के अनुसार संतोष सिरफिरा है और लोगों से भी मारपीट करता था, जिसके चलते उससे कोई बातचीत नहीं करता था। दो शादियों के बाद भी उसने अपनी पत्नी से मारपीट बंद नहीं की थी। वह आए दिन अपनी पत्नी को मारता-पीटता रहता था। उसने दूसरी पत्नी की हत्या के बाद नाबालिग साली से शादी कर ली। दो माह में ही उसने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी थी। यहां तक कि उसने उसके हाथों के नाखून भी नोच लिए। संवाद




कोट

किच्छा कोतवाली को कुछ समय पूर्व एक महिला की गुमशुदगी की तहरीर प्राप्त हुई थी। जिसकी जांच के दौरान पंतनगर थाना क्षेत्र में तीन माह पूर्व गाढ़ा गया शव पुलिस ने बरामद किया है। आगे उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जांच की जाएगी।

डाॅ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी- ऊधमसिंह नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed