{"_id":"6490a0b9f922c6e178066007","slug":"man-killed-in-road-accident-daughter-injured-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-506-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बेटी के रिश्ते की बात कर घर लौट रहे कारोबारी की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बेटी के रिश्ते की बात कर घर लौट रहे कारोबारी की हादसे में मौत
Tue, 20 Jun 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर से लौटते समय मटकोटा के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पंतनगर। बेटी के रिश्ते की बातकर दिनेशपुर से बाइक से लौट रहे लालकुआं के किराना कारोबारी की मटकोटा मोड़ के पास दुर्घटना में मौत हो गई जबकि बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायल का रुद्रपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर तीन बजे गौला रोड लालकुआं स्थित सुरेश किराना स्टोर के स्वामी सुरेश कुमार (52) अपनी 22 वर्षीय बेटी अंजली सरकार के साथ बाइक पर दिनेशपुर से लालकुआं जा रहे थे। मटकोटा मोड़ पर एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों बुरी तरह जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़े। पिता-बेटी को राहगीरों ने उठाकर रुद्रपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। बेटी की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसे रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर लालकुआं नगर में व्यवसायी के असामयिक निधन पर शोक की लहर है। एसएचओ पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तक मामले में तहरीर नहीं दी गई है।