फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Man Killed in an Accident

फैक्टरी में काम करने जा रहे माली की सड़क हादसे में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Man Killed in an Accident
सितारगंज। सिडकुल की फैक्टरी में काम करने जा रहे एक माली की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दुर्घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक तथा साइकिल को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

शक्तिफार्म के रतनफार्म नंबर एक निवासी जगदीश मंडल (46) पुत्र तारक मंडल माली का काम करते थे। शनिवार की सुबह करीब 8:30 बजे वह साइकिल से सूखी नदी पार कर सिडकुल की एक फैक्टरी में काम करने जा रहे थे। फेज-टू में पेट्रोल पंप के पास बाइक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार को भी चोटें लगी। वहां से गुजर रहे उनके गांव के ही दो युवकों ने खून से लथपथ देख तुरंत ही उन्हें नगर के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने अन्यत्र ले जाने को कहा। इस पर वह उन्हें सीएचसी लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और पुलिस को मामले की सूचना दी। बाइक सवार घायल को हल्द्वानी के अस्पताल ले जाया गया है। कस्बा प्रभारी गंगाराम सिंह गोला अस्पताल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। जगदीश अपने पीछे पत्नी बसंती, दो बेटियों और बेटे को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। इधर, सिडकुल चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे की अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed