{"_id":"64458003e5afc3a7f10253f4","slug":"man-ki-bat-preprations-rudrapur-news-c-8-1-120609-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पीएम के मन की बात कार्यक्रम में हर बूथ पर हो 100 लोगों की भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पीएम के मन की बात कार्यक्रम में हर बूथ पर हो 100 लोगों की भागीदारी
Mon, 24 Apr 2023 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
- नैनीताल लोकसभा के तीनों जिलों के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
- मंडल से लेकर प्रदेश के पदाधिकारी बुलाए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की ओर से नैनीताल-उधमसिंहनगर लोकसभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह का आयोजित किया गया। इसमें आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव को भारी बहुमत से जीतने का संकल्प लिया गया। तय किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को हर बूथ पर 100 से अधिक लोगों की भागीदारी कराकर ऐतिहासिक बनाया जाएगा।
रविवार को किच्छा बाइपास रोड स्थित शुक्ला फार्म पर आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र के सांगठानिक जिले नैनीताल, काशीपुर और उधमसिंहनगर से पहुंचे मंडल से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र भेंटकर उनका सम्मान किया गया। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार, तरूण बंसल, शांति मेहरा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान की पहल अच्छा कदम है। सभी पदाधिकारी प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को हर बूथ पर अच्छी संख्या के साथ आयोजित कराना सुनिश्चित करें।
प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि बूथ समितियों और पन्ना टोली को मजबूती से गठित किया जाए। कार्यक्रम संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि इस समय विपक्ष बिखरा हुआ है। हमारी चुनौती हमारी पूर्व की सफलता है, जिसका रिकॉर्ड हमें तोड़ना है। नैनीताल लोकसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मॉडल डिग्री कॉलेज और अब एम्स की स्वीकृति कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने इस क्षेत्र से लगाव को साबित किया है। उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगाव व उर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कर्मठता का सममिश्रण कर हम उत्तराखंड को देश के सम्मुख एक विकसित और अनुशासित राज्य के रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
-
ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
ओबीसी मोर्चा के प्रदेश संयोजक मनोज प्रजापति, प्रदेश महामंत्री नेत्रपाल मौर्य, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी, आईटी सेल की प्रदेश सह प्रभारी श्वेता मिश्रा, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री कमल जोशी, ऊधमसिंहनगर जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, शालिनी बोरा, सोशल मीडिया प्रभारी विकास कुकरेजा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विमला मुंडेला, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र वाल्मिकी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जुल्फिकार अली, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश राणा, काशीपुर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बलकार सिंह, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, उत्तम दत्ता, महमूद हसन बंजारा, नरेश न्याल, जोगा सिंह मेहरा, विक्रम जंतवाल सहित अनेक मौजूद रहे। संवाद
-
न तीनों जिलाध्यक्ष आए, न ही रुद्रपुर के तीनों मंडल अध्यक्ष पहुंचे
रुद्रपुर। सम्मान कार्यक्रम को लेकर भाजपा के भीतर सियासत खासी गर्म रही। कार्यक्रम में भाजपा के तीनों जिले के 185 पदाधिकारियों में से करीब 78 पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। हालांकि कार्यक्रम में तीनों जिले के जिलाध्यक्ष नहीं आए। कार्यक्रम रुद्रपुर में होने के बावजूद रुद्रपुर के तीनों मंडल के अध्यक्ष भी नहीं पहुंचे थे। ये बताया गया कि वे मन की बात कार्यक्रम की तैयारी बैठक और सांसद के कार्यक्रम में व्यस्त रहे। रुद्रपुर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने वाले प्रदेश मंत्री विकास शर्मा भी इस कार्यक्रम से किनारे रहे। कार्यक्रम में ऊधमसिंह नगर और काशीपुर के 26 मंडलों में से 14 अध्यक्ष ही पहुंचे थे। इसके अलावा नैनीताल के 22 मंडल में से पांच मंडल के अध्यक्ष यहां आए। संवाद