फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   man injured by leopard started behaving like dog in khatima

Uttarakhand: ऐसा क्या हुआ कि तेंदुए के हमले में घायल व्यक्ति कुत्ते की तरह आवाज निकालने लगा, जानकर चौंक जाएंगे

Tue, 06 Feb 2024 10:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 06 Feb 2024 10:29 AM IST
सार

खटीमा में 13 जनवरी की मध्यरात्रि विवाह समारोह के दौरान घर में सोए तीन लोगाें पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति में कुत्ते के काटने के लक्षण मिले हैं। वन विभाग ने दोबारा मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
man injured by leopard started behaving like dog in khatima
प्रतीकात्मक 

विस्तार

खटीमा के गोसीकुआं भुड़ाई गांव में 13 जनवरी की मध्यरात्रि विवाह समारोह के दौरान घर में सोए तीन लोगाें पर हुए तेंदुए के हमले की घटना में नया मोड़ आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति में कुत्ते के काटने के लक्षण मिले हैं। इससे हरकत में आए वन विभाग ने दोबारा मामले की जांच शुरू कर दी है। वन विभाग तीनों घायलों को मुआवजे के रूप में इलाज के लिए प्राथमिक धनराशि भी दे चुका था।

विज्ञापन


घोसीकुआं भुड़ाई गांव में तेंदुए ने घर में घुसकर भुड़ाई निवासी दिनेश सिंह राणा, भड़ा भुड़िया निवासी अनुराग और बिसौटा नौगवांनाथ निवासी रजनीश राणा को घायल कर दिया था। तीनों घायलों को अगले दिन खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर रूप से घायल दिनेश को बाद में अन्यत्र रेफर किया गया।
विज्ञापन


वन विभाग ने तीनों घायलों को इलाज के लिए पांच-पांच हजार की तात्कालिक सहायता धनराशि भी दी थी। इसके अलावा घायलों के लिए मुआवजा की कार्रवाई शुरू की गई है। रविवार (चार फरवरी) को दिनेश की हालत दोबारा बिगड़ने पर उसे खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया। आपातकालीन सेवा में तैनात डॉ. केसी पंत ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। डॉ.पंत ने बताया कि मरीज में कुत्ते के काटने के लक्षण दिख रहे थे। उसक मुंह से लार गिर रही थी। वह कुत्ते की तरह आवाज निकाल रहा था। इस संबंध में सीएमएस डॉ. सुषमा नेगी ने मामले का संज्ञान लेने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को 15 हजार से एक लाख तक मिलता है मुआवजा
वन्यजीवों के हमले में मामूली रूप से घायलों को वन विभाग की ओर से 15000 रुपये का मुआवजा मिलता है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये दिए जाते हैं। वन्यजीव संघर्ष में मृतकों को छह लाख रुपये का मुआवजा मिलता है। 

कई बार तेंदुए आदि जंगली जानवरों के काटने से रेबीज के लक्षण भी दिखाई देते हैं। इस मामले की दोबारा जांच की जा रही है। खटीमा रेंजर महेश चंद्र जोशी को टीम के साथ गोसीकुआं भुड़ाई गांव में भेजा गया है। घटनास्थल के अलावा गांव के लोगों से भी दोबारा जानकारी जुटाई जाएगी। - संचिता वर्मा, उप प्रभागीय वनाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed