{"_id":"6439a33e212508c1d2098a96","slug":"man-frauds-student-rudrapur-news-c-8-1-112178-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar: धर्म और पेशा छिपाकर की दोस्ती, भेद खुला तो दो साल तक बना रहा छात्रा के लिए सिरदर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar: धर्म और पेशा छिपाकर की दोस्ती, भेद खुला तो दो साल तक बना रहा छात्रा के लिए सिरदर्द
Sat, 15 Apr 2023 12:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर ( ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर ( ऊधम सिंह नगर)
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:37 PM IST
सार
20 सितंबर 2022 को एक व्यक्ति ने कोतवाली में केस दर्ज कराया था। आरोपी ने रुद्रपुर की रहने वाली अपनी एक महिला मित्र से छात्रा का नंबर लिया था। उसने खुद को राहुल बताकर छात्रा से दोस्ती की थी। पेंट का काम करने वाले फैजान ने खुद को कारोबारी बताया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
एक पेंटर ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती करने के बाद आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। जब युवक की हकीकत छात्रा को मालूम चली तो आरोपी ने दबाव में लेने के लिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। दो साल से छात्रा के लिए सिरदर्द बने युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीओ कार्यालय में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि 20 सितंबर 2022 को एक व्यक्ति ने कोतवाली में केस दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को आरोपी फैजान निवासी बंस रेडी थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर यूपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने रुद्रपुर की रहने वाली अपनी एक महिला मित्र से छात्रा का नंबर लिया था। उसने खुद को राहुल बताकर छात्रा से दोस्ती की थी। पेंट का काम करने वाले फैजान ने खुद को कारोबारी बताया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Child Pornography: देहरादून में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मोबाइल से अपलोड किया था बच्चों का अश्लील वीडियो
विज्ञापन
फोन नंबर देने वाली साझा करती थी जानकारी
पुलिस के अनुसार फैजान को छात्रा को नंबर मुहैया कराने वाली महिला की भूमिका संदिग्ध है। महिला ने न सिर्फ नंबर मुहैया कराया बल्कि वह छात्रा के बारे में हर जानकारी फैजान तक पहुंचाती थी। फैजान दिल्ली में पेंटर का काम करता है। यह सामने आया है कि फैजान और उसके दोस्त शौकिया तौर पर युवतियों से दोस्ती कर ब्लैकमेल करते हैं। पुलिस इस कोण पर भी काम कर रही है। संवाद