{"_id":"5c816d25bdec22144631764d","slug":"man-flee-from-custody-dogs-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अभिरक्षा से भागा तो कुत्तों ने पकड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अभिरक्षा से भागा तो कुत्तों ने पकड़वाया
Fri, 08 Mar 2019 12:42 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस टीम पर हमला करने का आरोपी राजकीय अस्पताल में मेडिकल के समय पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग गया। इसी दौरान कुत्ते आरोपी के पीछे पड़ गए और पीछा कर रहे पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। बाद में उसे न्यायालय ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
केलाखेड़ा थाने के ग्राम रंपुरा गाजी निवासी बलवीर सिंह थाना सितारगंज में दुराचार के एक मुकदमे में आरोपी है। 22 नवंबर 2018 को केलाखेड़ा के तत्कालीन थाना प्रभारी बीसी रमोला ने पुलिस टीम के साथ आरोपी बलवीर की गिरफ्तारी के लिए ग्राम रंपुरा काजी में दबिश दी थी। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमलाकर आरोपी को छुड़ा लिया था।
विज्ञापन
इस मामले में रंपुरा काजी निवासी रमेश समेत 16 लोगों को नामजद करते हुए सात-आठ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को केलाखेड़ा पुलिस ने रमेश को गिरफ्तार किया। थाने के एक आरक्षी और एक होमगार्ड मेडिकल कराने के लिए उसे लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। अस्पताल में आरोपी का मेडिकल किया जा रहा था, इसी दौरान आरोपी रमेश ने दौड़ लगा दी। वह अस्पताल के सामने आम के बाग से होकर भाग गया।
विज्ञापन
इसी दौरान उसके पीछे आवारा कुत्ते पड़ गए।
उधर, आरक्षी और होमगार्ड ने भी आरोपी का पीछा किया। आवारा कुत्तों से बचने के लिए रमेश स्टेडियम के पास पुलिस ने पकड़ लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
आरक्षी त्रिभुवन की ओर से कोतवाली में आरोपी रमेश के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
डॉ. जगदीश चंद्र, एएसपी काशीपुर