फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Man dies due to drowning in drain in khatima

Khatima News: जिस नाले में पिता की डूबने से हुई थी मौत, बेटा भी वहीं डूबा; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Thu, 10 Apr 2025 05:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 10 Apr 2025 05:22 PM IST
सार

वन महोलिया गांव में बुधवार शाम नाले में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक पखवाड़े पहले इसी नाले में डूबने से उसके पिता की भी मौत हो गई थी। परिवार में 15 दिनों के भीतर दो लोगों की मौत से कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Man dies due to drowning in drain in khatima
सुभाष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-नेपाल सीमा स्थित वन महोलिया गांव में बुधवार शाम नाले में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक पखवाड़े पहले इसी नाले में डूबने से उसके पिता की भी मौत हो गई थी। परिवार में 15 दिनों के भीतर दो लोगों की मौत से कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

वन महोलिया निवासी सुभाष (45) पुत्र रामचंदर की बुधवार शाम को अपने घर के पीछे बहने वाले नाले में डूबने से मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि 26 मार्च को इसी नाले में डूबने से उसके पिता रामचंदर की भी मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद सुभाष रस्म पगड़ी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बुधवार शाम के समय घर के पीछे बहने वाले नाले की ओर गया था। वह नाले की गहराई नापने की बात कह रहा था लेकिन इस दौरान वह नाले में डूब गया।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उस समय सुभाष घर पर पत्नी के साथ था। पत्नी ने उसे नाले में जाने से रोका लेकिन वह नहीं माना। आसपास के ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया था, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। पखवाड़े के भीतर दो लोगों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुभाष अपने पीछे पत्नी, एक पुत्री और दो पुत्रों को रोता बिलखता छोड़ गया। सुभाष टाइल्स मिस्त्री का काम करता था। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed