{"_id":"65212b12eb2decc218006c15","slug":"man-dies-due-to-collision-with-combine-in-sitarganj-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitarganj road accident: कंबाइन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, जांच कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitarganj road accident: कंबाइन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, जांच कर रही पुलिस
Sat, 07 Oct 2023 04:05 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 07 Oct 2023 04:05 PM IST
सार
उत्तराखंड के सितारगंज में कंबाइन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घायल को मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उससे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
सितारगंज में कंबाइन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घायल को मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उससे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बृहस्पतिवार की देर रात गुप्ता कॉलोनी थाना न्यूरिया जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी विशाल खैराती (22) पुत्र उत्तम खैराती अपने घर से बाइक लेकर मामा के घर भुड़िया कॉलोनी जा रहा था। जैसे ही वह पटिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो सामने से आ रही कंबाइन से उसकी टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर अभिलाषा पांडेय ने उसे मृत घोषित कर दिया और पुलिस को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
सरकड़ा चौकी प्रभारी ने घटनास्थल का मुआयना किया। चिकित्साधीक्षक डॉ. अभिलाषा ने बताया कि मृतक विशाल के सीने में गुम व चेहरे पर चोट लगी थी।