फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Man Died in Suspected Conditions

ढाबे पर सोये बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Man Died in Suspected Conditions
मृतक प्रकाश वर्मा। (फाइल फोटो) - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज । ढाबे पर सोए एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ढाबे के शटर का ताला और नल का हत्था टूटा पड़ा था। गल्ले में रखी नकदी भी गायब थी। सूचना पर सीओ सुरजीत कुमार ने भी कोतवाल सलाहउद्दीन के साथ घटनास्थल का मुआयना किया
विज्ञापन

नगर के अमरिया चौराहे पर मंडी की दुकानों में न्यू गुप्ता ढाबे में चार महीने से केशवनगर नहरपार निवासी प्रकाश वर्मा (60) पुत्र लाल बिहारी वर्मा बर्तन धोने आदि काम करता था। वह ढाबे पर ही चारपाई डालकर रात को सो जाता था। रोजाना की तरह शनिवार रात ढाबा स्वामी शन्नी गुप्ता ढाबा बंद कर घर चले गए। प्रकाश वर्मा ढाबे के बाहर ही चारपाई पर सो गए। सुबह करीब 9:30 बजे महेश दायमा ने नल का हत्था टूटा देखा तो ढाबा स्वामी को फोन कर जानकारी दी। इस पर वह ढाबे पर पहुंचे और वहां सो रहे प्रकाश को जगाने की कोशिश की लेकिन वह मृत पड़े थे। शटर का ताला टूटा होने और शटर करीब छह इंच उठा देख उनके होश फाख्ता हो गए। गल्ला चेक किया तो उसका लॉक भी टूटा हुआ था। इस पर उन्होंने तुरंत ही एसएसआई बीएस बिष्ट को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन

एसएसआई बिष्ट ने घटनास्थल पहुंचकर पड़ताल की। प्रकाश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने चोरी के बाद बुजुर्ग की हत्या करने का आरोप लगाया है। कोतवाल सलाहउद्दीन ने बताया कि टूटे ताले पर ईंट से प्रहार के निशान मिले हैं। मृतक के सिरहाने पर ढाबे के शटर की चाबियां रखीं थीं। घटना की जांच की जा रही है। इधर, एसपी देवेंद्र पींचा ने भी घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed