{"_id":"6abdea5e8f83008e6407ea84","slug":"man-crushed-by-unknown-vehicle-in-atriya-temple-rudrapur-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटरिया मंदिर मोड़ पर दर्दनाक हादसा: सामान लेने निकले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटरिया मंदिर मोड़ पर दर्दनाक हादसा: सामान लेने निकले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत
Thu, 01 Oct 2026 10:36 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:36 AM IST
सार
रुद्रपुर के अटरिया मंदिर मोड़ पर बृहस्पतिवार की सुबह एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त व वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रुद्रपुर के अटरिया मंदिर मोड़ के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। घर का सामान लेने के लिए निकले एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह व्यक्ति घर का सामान लेने के लिए अटरिया मंदिर मोड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन