फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Man Commits Sucide Due to Job loss

फंदे से लटका मिला चीनी मिल का पूर्व कर्मचारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Man Commits Sucide Due to Job loss
मृतक प्रताप सिंह परिहार। (फाइल फोटो) - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। सितारगंज चीनी मिल का एक पूर्व कर्मचारी फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक कर्मचारी ने मानसिक रूप से परेशान होकर खुदकुशी की है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने एलआईसी पॉलिसी आदि के बारे में परिजनों के लिए जानकारी लिखी थी। सीओ सुरजीत कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उनके पास से बरामद सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।
विज्ञापन

2017 में सरकार ने दि किसान सहकारी चीनी मिल को बंद कर दिया था और मिल में कार्यरत कर्मचारियों को प्रबंधन की ओर से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) दे दिया गया था। प्रताप समेत 42 कर्मचारियों ने वीआरएस न लेकर नौकरी की मांग की और फरवरी 2018 में हाईकोर्ट चले गए थे। उसके बाद से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रताप सिंह परिहार (47) मिल परिसर में ही रह रहे थे। वे मूलरूप से रानीखेत के रहने वाले थे। कुछ दिन पहले ही वे परिवार को रानीखेत छोड़कर सितारगंज लौट आए थे।
विज्ञापन

बुधवार को प्रताप ने कमरे की छत में लगे पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बृहस्पतिवार सुबह जब पड़ोसी उन्हें खाना देने पहुंचे तो प्रताप को फंदे से लटका देख उनकी चीख निकल गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए और तुरंत ही सरकड़ा चौकी पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। एसआई ललित बिष्ट ने बताया कि मृतक का नौकरी को लेेकर कोर्ट में मामला चल रहा था। नौकरी न मिलने से आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान था। मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। बेटा नगर के एक निजी स्कूल में पढ़ता है और बेटी रुद्रपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed