Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Man body found on roadside in Jaspur

हादसा: जसपुर में सड़क किनारे मिला व्यक्ति का शव, वाहन की चपेट में आने की आशंका; बुलंदशहर निवासी की हुई शिनाख्त

Mon, 09 Nov 2026 11:24 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Mon, 09 Nov 2026 11:24 AM IST
सार

अफजलगढ़ रोड पर निजी अस्पताल के पास व्यक्ति का शव मिला। शिनाख्त बुलंदशहर निवासी मानक चंद्र (44) के रूप में हुई। वाहन की चपेट में आने से मौत की आशंका। पोस्टमार्टम के बाद शव बहन को सुपुर्द।

विज्ञापन
Man body found on roadside in Jaspur
मानक चंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जसपुर में सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त बुलंदशहर निवासी के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतक का शव उसकी बहन के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन

रविवार को तड़के पुलिस को सूचना मिली कि अफजलगढ़ रोड पर एक निजी अस्पताल के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक के कपड़ों की तलाशी में एक मोबाइल नंबर मिला। इस नंबर पर जानकारी करने पर मृतक की शिनाख्त बुलंदशहर की छोटी केसर निवासी मानक चंद्र (44) पुत्र चुन्नी लाल के रूप में हुई।

विज्ञापन

सूचना पर दिल्ली से मृतक की बहन जलधारा अपनी ननद को लेकर काशीपुर पहुंच गई। जलधारा ने बताया कि उसका भाई घुमक्कड़ प्रवृत्ति का था। उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। वह अपने हिस्से की तीन बीघा भूमि भी बेच चुका है। उसका भाई जसपुर कैसे पहुंचा, इस बात की उसे कोई जानकारी नहीं है। उसके दोनों भाइयों की मौत हो चुकी है। परिवार में एक विधवा भाभी और उसके बच्चे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed