{"_id":"61881ca313ada028016f3a1e","slug":"majanu-beaten-in-rudrapur-rudrapur-news-hld4438252182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रसेन चौक पर मनचले को चप्पलों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर के अग्रसेन चौक पर मनचले को चप्पल से पीटती महिला।
- फोटो : RUDRAPUR
Link Copied
रुद्रपुर। बाजार आ रही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करना एक युवक को महंगा पड़ गया। महिलाओं ने युवक को दबोच लिया और चप्पलों से सरेआम उसकी धुनाई कर दी। भागने का प्रयास करने पर राहगीरों और व्यापारियों ने भी पकड़कर पीटा। भविष्य में इस तरह की हरकत न करने और माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
रविवार को ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से दो महिलाएं और चार युवतियां बाजार आ रही थीं। किच्छा बाइपास स्थित झील के पास एक युवक युवतियों पर टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। पैदल चल रहे युवक ने डीडी चौक होते हुए अग्रसेन चौक तक उनका पीछा किया, तो इसके बाद युवक ने एक युवती का हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
इस पर महिलाओं ने अग्रसेन चौक पर व्यापारियों और राहगीरों की मदद से मनचले को दबोच लिया। इसके बाद महिलाओं ने उसकी चप्पलों से धुनाई कर दी। आरोपी युवक बचकर भागने का प्रयास करता रहा, लेकिन लोगों ने उसे दोबारा पकड़कर जमकर पीटा। बाद में युवक के गलती का एहसास करते हुए माफी मांगने पर महिलाओं ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।