फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Main accused of providing illegal weapons for Bareilly riot arrested

Udham Singh Nagar News: बरेली बवाल के लिए अवैध हथियार मुहैया कराने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 May 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 21 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Main accused of providing illegal weapons for Bareilly riot arrested
बहेड़ी। शहर में 26 सितंबर 2025 को हुए बवाल के दौरान पुलिस पर हमला करने और खून-खराबे के लिए अवैध हथियारों की खेप पहुंचाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना गफ्फार खां को बरेली पुलिस ने उत्तराखंड के किच्छा से गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में मौलाना तौकीर के करीबी फरहत के भाई इशरत को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बहेड़ी दिनेश शर्मा ने बताया कि हथियारों की खेप पहुंचाने के पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मुख्य आरोपी गफ्फार खां की तलाश की जा रही थी। वह पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल कर वह अपना नाम निकलवाने का दबाव भी बना रहा था। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। उत्तराखंड में भी मुखबिरों का जाल बिछाया गया था। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने किच्छा-रुद्रपुर मार्ग स्थित प्रधान मार्केट के पास से गफ्फार खां को बुधवार सुबह आठ बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में उसने हथियारों की सप्लाई की बात स्वीकार की है। गफ्फार अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना और मुख्य सप्लायर है। आरोपी ने गिरोह से जुड़े कुछ अन्य नाम भी बताए हैं। इनकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह हुआ था नेटवर्क का खुलासा
पुलिस ने 19 फरवरी की शाम को शेरगढ़ तिराहे के पास चेकिंग के दौरान एक कार की तलाशी ली तो सात तमंचे, एक पिस्टल, 44 कारतूस बरामद हुए। मौके से तस्लीम और सोमू को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने बताया कि बहेड़ी के मंडनपुर गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर इशरत अली के कहने पर वे हथियार लाए थे। इस मामले में पुलिस ने तसलीम और सोमू के अलावा गफ्फार खां, समी, इशरत और फरहत के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
हमेशा भीड़ में रहता था गफ्फार, शीशगढ़ थाने में 10 मुकदमे
पुलिस से बचने के लिए किच्छा निवासी गफ्फार हमेशा भीड़ में रहता था। वह अपने ठिकाने भी बदलता रहता था। उसके खिलाफ किच्छा के अलावा बरेली के शीशगढ़ थाने में 10 संगीन मामले दर्ज हैं। बरेली के अलावा उत्तराखंड पुलिस को भी उसकी तलाश थी। जांच के दौरान सामने आया है कि गिरोह का नेटवर्क उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा अन्य कई राज्यों में भी फैला हुआ है।

वर्जन
बरेली बवाल के दौरान पुलिस पर हमला करने और खून-खराबा के लिए गफ्फार ने ही अवैध हथियारों की आपूर्ति की थी। उसके खिलाफ किच्छा के अलावा शीशगढ़ थाने में भी 10 मामले दर्ज हैं। बुधवार को उसे उत्तराखंड के किच्छा से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया है। - अरुण कुमार सिंह, सीओ बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed