फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mahila Chaupal Organised During Aparajita Event

महिलाओं ने चौपाल में उठाई कई समस्याएं

Sun, 10 Mar 2019 12:33 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो जसपुर
अमर उजाला ब्यूरो जसपुर Published by: अरुण कुमार Updated Sun, 10 Mar 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mahila Chaupal Organised During Aparajita Event
अपराजिता - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन

 अमर उजाला के अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स के तहत नगर पंचायत महुबाडाबरा में शनिवार को महिला चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में महिलाओं ने पेंशन, आयुष्मान योजना के कार्ड, राशन कार्ड ऑनलाइन करने समेत अन्य समस्याएं रखीं। नगर पंचायत चेयरमैन गायत्री सिंह एवं ईओ मोहम्मद इस्लाम ने कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराया। 
चेयरमैन ने शेष समस्याओं के निस्तारण करने के लिए ईओ को शीघ्र बोर्ड की बैठक बुलाकर समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वह नगर पंचायत कार्यालय में समस्या पत्र पेटिका लगवा रही हैं। महिलाएं अपनी समस्याएं पत्र पेटी में डालें, वह उसका समाधान करेंगी। महिलाओं को अब कार्यालय में चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने अतिरिक्त सफाई कर्मी रखकर सड़कों नालियों की सफाई कराए जाने, कीटनाशक का छिड़काव कराए जाने के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए। 
विज्ञापन


महिलाओं की समस्याओं को दूर करने के लिए नगर पंचायत एवं तहसील प्रशासन आयुष्मान योजना के कार्ड बनवाने के लिए नगर पंचायत में ही या किसी सार्वजनिक स्थान पर शिविर लगाए। इससे लोग आसानी से योजना से जुड़ सकेंगे। - पूनम देवी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-- 
मेरी उनकी पेंशन एक वर्ष पूर्व स्वीकृत हो गई थी लेकिन अभी तक नहीं मिली। पेंशन शिविर लगाकर नगर पंचायत की महिलाओं को पेंशन योजना का लाभ दिलाया जाए। - भगवती देवी। 
-- 
प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित परिवारों को योजना का लाभ देकर उनके मकान बनाए जाएं। महिलाओं के रोजगार के लिए कुटीर उद्योग धंधों को बढ़ावा दिया जाए। - खैर उल निशा। 
-- 
महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को तीन माह का निशुल्क सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाए। दहेज प्रथा एवं महिला हिंसा पर अंकुश लगाया जाए। - छोटी खातून। 

-- 
नगर पंचायत के मार्गों की मरम्मत और सफाई व्यवस्था मजबूत की जाए। वृद्ध महिलाओं के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर लगवाए जाने की व्यवस्था की जाए। - सोमवती देवी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed