{"_id":"604a671d8ebc3ed4be2dc005","slug":"mahashivratri-celebration-in-disrtict-khatima-news-hld417844965","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले शुरू
विज्ञापन
खटीमा के नदन्ना गांव में भजन-कीर्तन करतीं महिलाएं।
- फोटो : KHATIMA
महाशिवरात्रि पर्व नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम के साथ मनाया गया। वनखंडी महादेव शिव मंदिर चकरपुर में 10 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का आगाज हुआ। मंदिरों में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही शिवभक्तों की लाइन लगी रही।
चकरपुर-बनबसा के मध्य घंने जंगल के बीच स्थित वनखंडी महादेव शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर लगने वाले 10 दिवसीय मेले का शुभारंभ एसडीएम निर्मला बिष्ट एवं सीओ मनोज कुमार ठाकुर ने पूजा-अर्चना के बाद संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। एसडीएम ने कहा कि धार्मिक मेले संस्कृति की धरोहर हैं। मेले के आयोजन से एक-दूसरे में भाईचारा बढ़ता है। मेले के प्रथम दिन लोगों ने भोले शंकर का व्रत रखा और प्रसाद बांटा।
मेले में आए लोगों ने मौत का कुआं, झूला, सर्कस और बच्चों ने मिकी माउस सहित आदि का लुत्फ उठाया। सीओ मनोज कुमार ठाकुर ने चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी धीरज वर्मा सहित मेले में तैनात सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। मेले के शुभारंभ अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान माया जोशी, पूनम देवी, उप प्रधान सुरेश चंद, सुधीर वर्मा, हरीश ढौडियाल, किशन चंद कुक्कू, जीवन पोखरिया आदि थे।
विज्ञापन
इधर, ग्रामीण क्षेत्र श्रीपुर विचवा, झनकट, लालकोठी, नदन्ना, नगरा तराई, मेलाघाट, जमौर, खुदागंज, कंजाबाग, अमाऊं, चारुबेटा सहित आदि मंदिरों में भी भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। उधर, नदन्ना स्थित पूर्णागिरि मंदिर के श्रद्धालुओं ने जमुना दत्त के आवास पर महाशिवरात्रि पर्व पर कीर्तन-भजन किया गया। वहां ग्राम प्रधान माया जोशी, रेखा जोशी, नंदी धामी, पुष्पा देवी, कलावती देवी, ममता देवी, चंद्रा देवी, जयंती देवी आदि थे।

खटीमा के खुदागंज स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए लाइन में खड़े श्रद्धालु।- फोटो : KHATIMA

खटीमा के चकरपुर में वनखंडी महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि मेले का फीता फाटकर शुभारंभ करतीं एसडीए- फोटो : KHATIMA