फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mahashivrati celbration in district

वैदिक मंत्रों और बोल बम से गूंजे शिवालय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mahashivrati celbration in district
सितारगंज झाड़ी गांव के झाड़खंडेश्वर शिव मंदिर में जलाभिषेक को कतार में लगे शिव भक्त। - फोटो : SITARGANJ
शिव और शक्ति के मिलन का महापर्व ‘महाशिवरात्रि’ पर शहर के शिवालय वैदिक मंत्रों से गूंज उठे। तड़के चार बजे से ही मंदिरों में भक्तों के साथ ही कांवड़ियों ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद आदि से जलाभिषेक किया। इसके अलावा भक्तों ने भोलेनाथ को पुष्प, बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि भी चढ़ाया। मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए आए कई श्रद्धालु कोविड-19 के गाइडलाइनों का उल्लंघन करते भी नजर आए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, दुर्गा मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, प्राचीन अटरिया मंदिर, नीलकंठ मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर आदि में भक्तों की खूब भी उमड़ पड़ी। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों को जलाभिषेक करने का अवसर पहले दिया गया। कोरोना संक्रमण को ध्यान में में रखते हुए मंदिरों के बाहर सैनिटाइजर मशीनें भी लगाई गईं। पंडित वैकुंठ नाथ शास्त्री ने बताया कि फाल्गुन मास की चतुर्दशी में भगवान शिव का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि पर व्रत पूजन करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं। यहां विधायक राजकुमार ठुकराल और एसपी सिटी ममता बोहरा ने लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

इधर, शांतिपुरी और पंतनगर में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बृहस्पतिवार को महाकालेश्वर मंदिर, शिव मंदिर, मनकेश्वर महादेव मंदिर और महा सिद्धेश्वर मंदिर में कांवड़ियों के साथ ही श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधक उत्तम सिंह बिष्ट ने बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार बुजुर्गों, बीमार, गर्भवती महिलाएं और बच्चों को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। इधर, पंतनगर के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, किच्छा में नगर के सनातन धर्म मंदिर, सिददेश्वर महादेव मंदिर, मारवाड़ी मंदिर, काली मंदिर, शनि मंदिर, बंडिया स्थित शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, मलसा गिरधरपुर स्थित तुलसीधाम मंदिर, आजादनगर के हरी विद्या मंदिर, हर श्रीनाथ मंदिर, श्री कृष्ण बल्देव मंदिर समेत क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भीड़ लगी रही। नमक फैक्ट्री के निकट डैम पर बने शिव मंदिर में शिवरात्रि पर मेला लगाया गया। साथ ही भंडारे का आयोजन भी हुआ। यहां पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़, पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मीनू कोली ने भी माथा टेका। (संवाद)
मास्क का नहीं किया प्रयोग, सामाजिक दूरी का उल्लंघन
रुद्रपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर शहर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ऐसे में मंदिर संस्थाओं के पदाधिकारी भक्तों को सामाजिक दूरी में रहने का पाठ नहीं पढ़ा पाए। अधिकांश लोगों ने मंदिर के अंदर मास्क भी नहीं पहना था। कई जगहों पर पुजारियों ने मास्क नहीं पहनने पर श्रद्धालुओं को टोका और मास्क पहनने की हिदायत दी। हालांकि श्रद्धा के आगे कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने में श्रद्धालुओं ने कोताही बरती। (संवाद)
मेरा भोला है भंडारी... पर झूमे श्रोता
शिव जागरण में कलाकारों ने अघोरी नृत्य से बांधा समा
रुद्रपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर्व पर श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल की ओर से रोडवेज स्टेशन के सामने रामलीला मैदान में बुधवार की रात को 13वां विशाल शिव जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरण में कलाकारों ने अघोरी नृत्य कर शानदार प्रस्तुति से समा बांध दिया। बुधवार की रात हुए जागरण में गायक शिवाय ने ‘मेरा भोला है भंडारी...’ गीत समेत कई गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में गायक रितेश मनोचा, अमन सांवरिया, रमेश राठौर और पंजाब के मशहूर गायक पिंदर ने भोलेनाथ के भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान कलाकार नीरज कुमार ने शिव अघोरी की विशेष झांकी भक्तों के सामने प्रस्तुत की। वहां अजय चड्डा, संजय जुनेजा, निशांत ढल्ला आदि थे। (संवाद)
जलाभिषेक करने मंदिरों में उमड़े शिव भक्त
हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने किया सर्वप्रथम जलाभिषेक
सितारगंज/शक्तिफार्म। क्षेत्र के झाड़खंडेश्वर मंदिर समेत क्षेत्र के तारकनाथ धाम सुरेंद्रनगर, देवनगर, सनातन धर्म मंदिर, बैकुंठपुर, शिवतला गुरुग्राम और रूदपुर के शिव मंदिरों में तड़के से ही श्रद्धालुओं की अपार भीड़ रही। नगर के मौनी बाबा शिव मंदिर, बघौरा शिव मंदिर समेत कई मंदिरों में भी पूजा-अर्चना कर जल चढ़ाया गया। सभी जगहों पर कांवड़ लेकर आने वालों ने सबसे पहले जलाभिषेक किया। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए कांवड़ियों का लोगों ने जगह-जगह फूल वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इधर, बाराकोली वन क्षेत्र के घने जंगल के बीच में स्थित झाड़खंडेश्वर शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जुटने के चलते पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नगर के मौनी बाबा शिव मंदिर में पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे समेत सैकड़ों शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। (संवाद)
समाजसेवियों ने कराया गरीब कन्या का विवाह
सितारगंज। महाशिवरात्रि के दिन नगर के महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट और सामाजिक संगठनों के लोगों की ओर से ट्रस्ट में विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान साधूनगर के निर्धन परिवार की युवती का विवाह बग्गा चौवन के युवक से कराया गया। समाजसेवियों ने दुल्हन का कन्यादान किया। साथ ही उसे घरेलू सामान भी उपहार स्वरूप दिया गया। दोनों परिवारों ने सभी समाजसेवी संगठनों और ट्रस्टियों का आभार जताया। महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रोशन लाल अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी शिवकुमार मित्तल, सुरेश सिंघल, सुरेश अग्रवाल, खीमानंद जोशी, सुरेश गर्ग, राजेंद्र कुमार, सुरेश अग्रवाल, राजाराम, धनेश आदि ने नवदंपति को आशीर्वाद देकर उनकी दीर्घायु की कामना की। (संवाद)
श्रद्धापूर्वक मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व
दिनेशपुर/गदरपुर। महाशिवरात्रि का त्योहार क्षेत्र में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। रामबाग स्थित प्राचीन शिव मंदिर के अलावा अन्य शिवालयों में श्रद्धालु और कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। बुक्सा जनजाति के लोगों की अटूट आस्था का केंद्र रामबाग के प्राचीन शिव मंदिर में बृहस्पतिवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। बुक्सा समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति रिवाज के मुताबिक सामूहिक पूजा-अर्चना की। बंगाली समाज के श्रद्धालुओं का जलाभिषेक कार्यक्रम बांग्ला पंचांग की तिथि लग्नानुसार चतुर्दशी लग्न में दोपहर 2:44 से शुरू हुआ, जो शुक्रवार दोपहर 2:45 तक चलेगा। पुजारी चंदू सिंह ने बताया मंदिर परिसर में रात को शिवभक्तों ने भोले बाबा की महिमा का गुणगान किया।

मंदिर परिसर के आसपास प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी विशाल मेला लगा है, जो पांच दिन तक चलेगा। इसके अलावा नगर के वार्ड नंबर चार, छह और सात में स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। सभी स्थानों पर रात्रि जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। उधर, गदरपुर के श्री सनातन धर्म मंदिर, पुरातन शिव मंदिर, श्री ओम बापू मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। विभिन्न मंदिरों में भंडारे का भी आयोजन किया गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। (संवाद)

सितारगंज में निर्धन परिवार की युवती का विवाह कराने के बाद आशीर्वाद देते समाजसेवी।

सितारगंज में निर्धन परिवार की युवती का विवाह कराने के बाद आशीर्वाद देते समाजसेवी।- फोटो : SITARGANJ

सितारगंज में मौनी बाबा शिव मंदिर में जल चढ़ाते शिव भक्त।

सितारगंज में मौनी बाबा शिव मंदिर में जल चढ़ाते शिव भक्त।- फोटो : SITARGANJ

शक्तिफार्म के झाड़खंडेश्वर शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए कतार में लगे शिवभक्त।

शक्तिफार्म के झाड़खंडेश्वर शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए कतार में लगे शिवभक्त।- फोटो : SITARGANJ

शक्तिफार्म के घने जंगल के मध्य स्थित भव्य झाड़खंडेश्वर शिव मंदिर।

शक्तिफार्म के घने जंगल के मध्य स्थित भव्य झाड़खंडेश्वर शिव मंदिर।- फोटो : SITARGANJ

रुद्रपुर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते विधायक ठुकराल व श्रद्धालु।

रुद्रपुर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते विधायक ठुकराल व श्रद्धालु।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में आयोजित शिव जागरण कार्यक्रम में भजन की प्रस्तुति देते गायक शिवाय।

रुद्रपुर में आयोजित शिव जागरण कार्यक्रम में भजन की प्रस्तुति देते गायक शिवाय।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के एक मंदिर में सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते श्रद्धालु।

रुद्रपुर के एक मंदिर में सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते श्रद्धालु।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में पांच मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटते साथी संस्था के लोग।

रुद्रपुर में पांच मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटते साथी संस्था के लोग।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के मुख्य बाजार में प्रसाद खरीदतीं महिलाएं।

रुद्रपुर के मुख्य बाजार में प्रसाद खरीदतीं महिलाएं।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के पांच मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी लंबी लाइन।

रुद्रपुर के पांच मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी लंबी लाइन।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के शिव शक्ति मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

रुद्रपुर के शिव शक्ति मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु।- फोटो : RUDRAPUR

किच्छा सिददेश्वर महादेव मंदिर में लगी कतारें।

किच्छा सिददेश्वर महादेव मंदिर में लगी कतारें। - फोटो : KITCHHA

किच्छा सिददेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

किच्छा सिददेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।- फोटो : KITCHHA

किच्छा सनातन धर्म मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

किच्छा सनातन धर्म मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।- फोटो : KITCHHA

किच्छा डाम पर भंडारे में पहुंचे तिलक राज बेहड़।

किच्छा डाम पर भंडारे में पहुंचे तिलक राज बेहड़।- फोटो : KITCHHA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed