{"_id":"645a97e5dfa94cc96c006ab4","slug":"maharana-prataps-birthday-rudrapur-news-c-8-1-135281-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जयंती पर महाराणा प्रताप को नमन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जयंती पर महाराणा प्रताप को नमन किया
Wed, 10 May 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 10 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर के एमपी चौक स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा की पूजा-अर्चना करते क्षत्रिय महासभा के सदस्य।
बाजपुर/केलाखेड़ा/जसपुर। वीर योद्धा महाराणा प्रताप जयंती पर मंगलवार को जिले में कई जगह रैली समेत कई समारोह आयोजित किए गए।
क्षत्रिय धर्मशाला बाजपुर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष उदयराज सिंह ने किया। इस दौरान महाराणा प्रताप के वीरता और स्वदेश प्रेम पर आधारित नाटक प्रतियोगिता हुई। इसमें आदर्श कन्या इंटर काॅलेज प्रथम, डीएवी स्कूल द्वितीय, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज तृतीय रहा। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। धूम बहादुर सिंह चौहान ने संचालन किया। वहां दलजीत राणा, अशोक चौहान, बाबू सिंह, महिपाल सिंह, केपी सिंह, प्रताप सिंह सेंगर, बिट्टू चौहान, देवेंद्र रावत, लाल सिंह शाह आदि थे।
इधर भाजपा मंडल केलाखेड़ा ने महाराणा प्रताप जयंती पर चकरपुर रोड स्थित एफबी ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर का शुभारंभ पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार, केलाखेड़ा मंडल अध्यक्ष महेंद्र कालरा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बल्देव सिंह बडै़च, युवा राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने किया। वहां 28 स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया। वहां केलाखेड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मो. शफी, विभूति भूषण, हरप्रीत सिंह पन्नू, राकेश गुप्ता, हेम कांडपाल, शोभित, मो. तकमील, अमित चौहान आदि थे।
उधर क्षत्रिय महासभा जसपुर के सदस्यों ने समाज को एक सूत्र में बांधने और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया। बलदेव सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में विधायक आदेश चौहान ने भी संबोधित किया। वहां मुकेश कुमार, राजकुमार चौहान, आदित्य गहलोत, गजेंद्र चौहान, अनिल गहलोत, संजय राजपूत, हिरदेश चौहान, अशोक गहलोत आदि रहे।
विज्ञापन
काशीपुर में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी माल्यार्पण किया
काशीपुर। महाराणा प्रताप की जयंती पर युवाओं ने मंगलवार को शिवम ठाकुर के नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्गों पर बाइक रैली निकाली। शहर के मुख्य चौराहे पर स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, जसपुर के विधायक आदेश चौहान, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष विजय सोलंकी, संरक्षक प्रमोद सिंह तोमर, सुरेंद्र सिंह जीना, गीता चौहान, सीमा चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संरक्षक प्रमोद तोमर ने कहा कि महाराणा प्रताप देश के आदर्श महापुरुष हैं। देश को महाराणा प्रताप पर गर्व है। वहां डॉ. अक्षय चौहान, ब्रजकिशोर, रवि सिंह डोंगरा, विपिन चौहान, सूर्यप्रताप सिंह, अनिल चौहान, सूर्यप्रताप सिंह, संजय चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी कार्यक्रम स्थल एमपी चौक पर लगी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में शामिल होने को उन्होंने सौभाग्य बताया। कहा कि हमें उनके पदचिह्नों पर चलकर देश-धर्म की रक्षा का संकल्प लेना चहिए। वहां क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष विजय सोलंकी, सूर्यप्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह जीना आदि मौजूद रहे।
राणा थारू परिषद ने महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली बाइक रैली
खटीमा/सितारगंज/किच्छा। राणा थारू परिषद की देखरेख में महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि नानकमत्ता के विधायक गोपाल सिंह राणा, पालिकाध्यक्ष सोनी राणा, परिषद अध्यक्ष दान सिंह राणा और रमेश सिंह राणा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। थारू युवा टीम ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में बाइक रैली निकाली। मुख्य अतिथि विधायक राणा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
थारू विकास भवन में राष्ट्रीय गीत और रेणुका पब्लिक स्कूल की टीम ने स्वागत गीत गाया। कार्यक्रम में चारूबेटा की टीम ने राधा-कृष्ण, सांस्कृतिक उत्थान समिति (बंटी राणा) थारू हंस और लोकनृत्य प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि राणा ने कहा कि उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, झारखंड, बिहार सहित नेपाल के आदिवासियों थारू जनजातियों के संगठन अपना कार्य करेंगे। राजकुमार राणा ने संचालन किया। वहां रमेश राणा, दिनेश राणा, देव सिंह राणा, राम सिंह राणा, रामकिशन राणा, प्रवेश राणा, सूरज राणा, पूनम राणा, लीलावती राणा, गोपाल सिंह चांदा आदि थे।
इधर कांग्रेस नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद, नरेंद्र आर्य, रेखा सोनकर, राजू सोनकर, राजकिशोर सक्सेना, देवेंद्र कन्याल आदि ने कांग्रेस कार्यालय में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। सरस्वती एकेडमी बिगराबाग में चेयरपर्सन ज्योति पाल, प्रशासिका विनीता चंद, प्रबंधक राजेश पाल और प्रधानाचार्य रामयश ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बारह राणा स्मारक समिति सिडकुल की ओर से मंगलवार को थारू जनजाति समाज के पैतृक स्थल बारह राणा स्मारक में जयंती मनाई गई। इससे पूर्व खटीमा, नानकमत्ता, सितारगंज से बाइक रैली के साथ हजारों लोग स्मारक स्थल पहुंचे। यहां महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा पर मल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. शिवेंद्र कश्यप रहे। समिति के अध्यक्ष श्रीपाल राणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इससे पूर्व मुख्य अतिथि कृषि महाविद्यालय पंतनगर के डीन डॉ. कश्यप, विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक रमेश चंद्र राणा, शीतल सिंघल, लाल सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रामकिशोर राणा और कन्हैया ने संचालन किया। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जनजाति मोर्चा अध्यक्ष हरीश राणा, मलकीत सिंह, डालचंद, रमेश, विनोद, सुरेश, हुकुमचंद, चरणजीत सिंह, पवन बिंद, प्रियंका, मधु आदि थे।
किच्छा में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। वहां शिववर्धन सिंह, कुणाल सिंह, विनोद प्रताप चंद, राजेश प्रताप सिंह, संतोष कुमार सिंह, शशांक सिंह, अनिल सिंह, राम प्रताप सिंह आदि रहे।