फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mahadev Canal to be beautified; Rs 9 crore project to transform its appearance.

Udham Singh Nagar News: महादेव नहर का होगा सौंदर्यीकरण, नौ करोड़ से बदलेगी तस्वीर

Thu, 01 Oct 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 01 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mahadev Canal to be beautified; Rs 9 crore project to transform its appearance.
काशीपुर। महादेव नहर क्षेत्र की तस्वीर जल्द बदलने वाली है। नगर निगम ने महादेव नहर को मॉडल घाट के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की है। इसके लिए नौ करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। पहले चरण में एक किलोमीटर लंबे नहर किनारे और आसपास के इलाकों में सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की ओर से शासन को भेजी गई डीपीआर के अनुसार महादेव नहर पर बने छठ पूजा घाट का सुधारीकरण भी किया जाना है। हर साल छठ पर्व पर यहां हजारों श्रद्धालु जुटते हैं लेकिन घाट की बदहाली के कारण लोगों को परेशानी होती है। अब घाट की मरम्मत, सीढ़ियों का निर्माण और सफाई की स्थायी व्यवस्था की जाएगी। मुख्य सड़क और गलियों को दुरुस्त करते हुए इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। इससे सड़क पर बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या खत्म होगी। पूरे क्षेत्र में नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए अंधेरे वाले स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है। नहर के किनारे सुबह और शाम के समय लोगाें के टहलने और घूमने की उचित व्यवस्था होने से बुजुर्गों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कोट
- महादेव नहर के कायाकल्प की कवायद जल्द शुरू की जाएगी। नहर के आसपास सौंदर्यीकरण के कार्यों के साथ-साथ दीवारों पर स्वच्छता, उत्तराखंड संस्कृति और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे विषयों पर आकर्षक वॉल पेंटिंग बनाई जाएगी। लोगों को यहां टहलने के साथ ही प्रदेश की कला और संस्कृति को चित्रों के जरिए जानने का मौका मिलेगा। -अमित गुप्ता, ईई, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed