फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Magistrate's investigation will be done to kill the victim's cardiac arrest: Dr. Rana

किसान की हृदयघात से हुई मौत की करायी जाएगी मजिस्टेटी जांच:डा. राणा

Sat, 09 Sep 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला,खटीमा। Updated Sat, 09 Sep 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन

ग्रामसभा चंदेली में कर्ज के बोझ के चलते किसान की हृदयाघात से हुई मौत के मामले में नानकमता के विधायक डा. प्रेम सिंह राणा ने कहा कि उनकी पूरी संवेदनाएं मृतक किसान परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि किसान की मौत की मजिस्टेटी जांच करायी जाएगी। तहसील क्षेत्र में अब तक तीन किसानों की मौत बैंकों के कर्ज के चलते हो चुकी है।  

विज्ञापन


चंदेली के किसान राधा कृष्ण पर 11 लाख रुपए विभिन्न बैंकों का कर्ज था। जिसकी अदायगी न होने पर दो बैंकों से आरसी कटी हुई थी। बृहस्पतिवार की साम को साढ़े चार बजे हृदयगति रुकने से किसान की मौत हो गयी। किसान के परजिनों के बैंकों पर लगाए जा रहे आरोपों के संबंध में  नानकमता के विधायक डा. राणा ने कहा कि मजिस्टेटी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने कहा कि सरकार से जो भी हर संभव मदद होगी वह करायी जाएगी।  
विज्ञापन


किसान नेता प्रकाश तिवारी ने कहा कि तहसील क्षेत्र में यह तीसरा मामला है। जब कर्ज के बोझ तले किसान की मौत हुई है। इससे पहले रामअवतार ने फांसी लगाकर, भजन सिह की हृदयगति रुकने से मौत हो चुकी है। यह तीसरी घटना है जब कर्ज के बोझ तले दबे किसान की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि गदरपुर व सितारगंज में भी किसानों की मौत हुई है। तिवारी ने सरकार से अन्य प्रदेशों की तरह किसानों के कर्ज माफी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान व बसपा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं। जिससे आज किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्जमाफी करनी चाहिए। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि उन्हें किसान की मौत का बेहद दुख है। लेकिन हर घटना को किसानों के कर्ज से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल इसको मुद्दा बनाकर राजनीति कर रहे हैं। जबकि लोगों ने किसान परिवार के साथ हमदर्दी कर उसकी मदद करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed