फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Loot in Jhankat Bank of Khateema

झनकट में दिनदहाड़े दो बदमाशों ने बैंक से 4 लाख 83 हजार रुपये लूटकर हुए फरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Loot in Jhankat Bank of Khateema
खटीमा के झनकट में बैंक लूट के मामले में अधिकारियों को घटना जानकारी देते बीओबी के मुख्य प्रबंधक। स - फोटो : KHATIMA
खटीमा। झनकट में दिनदहाड़े दो बदमाशों ने हथियार के बल पर बैंक ऑफ बड़ौदा के चार कर्मियों को लॉकर कक्ष में बंदकर चार लाख 83 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने ताला तोड़कर कर्मचारियों को बंधनमुक्त किया। बैंक में दिनदहाड़े हुई लूट से झनकट में खलबली मच गई। एसएसपी, एएसपी ने मौका मुआयना किया। बैंक शाखा में गार्ड की तैनाती नहीं है। इन दिनों मरम्मत का काम चलने की वजह से सीसीटीवी का कनेक्शन भी कटा हुआ था।
विज्ञापन

झनकट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में बुधवार दिन में साढ़े चार बजे दो बदमाश तमंचा और चाकू लेकर घुस गए। अंदर घुसते ही बदमाशों ने बैंक मैनेजर कुसुमलता को तमंचा दिखाकर खड़े होकर चलने को कहा, जिसके बाद बदमाश मैनेजर को लॉकर कक्ष की ओर ले गए जहां कैश काउंटर पर बैठे गोविंद पाल, ज्वाइंट मैनेजर रविंद्र सिंह मेहता और सब स्टाफ ननीता गर्ब्याल को भी तमंचे के बल पर ले जाकर लॉकर कक्ष में बंद कर दिया और उनके मोबाइल छीनकर काउंटर पर रख दिए। उसके बाद बदमाश कैश काउंटर पर रखी रकम लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

ज्वाइंट मैनेजर रविंद्र मेहता की जेब में एक और मोबाइल था। उन्होंने भवन स्वामी राजेंद्र सिंह जेठी को फोन कर लूट की घटना की जानकारी दी। जेठी ने कोतवाली पुलिस को सूचित किया। बैंक लूट की सूचना मिलते ही सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, कोतवाल नरेश चौहान, एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट, नायब तहसीलदार यूसुफ अली, झनकईया थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल, एसएसआई देवेंद्र गौरव पुलिस टीम के साथ बैंक पहुंचे। उन्होंने लॉकर रूम का ताला तोड़कर बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बाहर निकाला तो वे डरे, सहमे हुए थे। सीओ भंडारी एवं कोतवाल चौहान ने बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक मैनेजर कुसुमलता ने बताया कि दो लोग बैंक के अंदर घुसे जिनमें एक युवक ने हेलमेट, जबकि दूसरे ने मास्क लगा रखा था। एक युवक के पास तमंचा तथा दूसरे के पास चाकू था। वह तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दे रहा था। एसडीएम बिष्ट और सीओ भंडारी को कैशियर गोविंद पाल ने बताया कि कैश काउंटर पर लगभग 4 लाख 83 हजार 10 रुपये थे जो बदमाश लूट ले गए। बैंक मैनेजर ने बताया कि बैंक में पांच लोगों का स्टाफ था जिनमें एक संविदा कर्मी किसी काम से झनकट बाजार गया था।

मैनेजर ने बताया कि बैंक में पीवीसी, फर्नीचर, लाइटिंग और पेंटिंग का कार्य चल रहा है जिसमें तीन-चार लोग काम करने आ रहे थे। इधर बैंक लूट की सूचना मिलते ही एसएसपी मंजूनाथ टीसी एवं एडिशनल एसपी हरीश वर्मा भी मौके पर पहुंचे और बैंक अधिकारी एवं कर्मचारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed