फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Long line for blood test in khatima

Udham Singh Nagar News: खून की जांच के लिए बहाना पड़ रहा पसीना

Tue, 19 Sep 2023 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 19 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Long line for blood test in khatima
मृदुल पांडेय
विज्ञापन




खटीमा। क्षेत्र में वायरल बुखार और डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन खून की जांच करवाने आए मरीजों को नागरिक चिकित्सालय में घंटों तक लाइन लगाकर पसीना बहाना पड़ रहा है। इसका कारण ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया में देरी होना बताया गया है। सोमवार को करीब 70 मरीज खून की जांच के लिए अस्पताल पहुंचे।

सरकारी अस्पताल में सोमवार दोपहर 12:30 बजे तक 565 मरीज पंजीकरण करवा चुके थे। अस्पताल की ओपीडी में तैनात डॉ. अब्बास ने बताया कि मौसम बदलने से खांसी-जुखाम, बुखार, सिर दर्द, उल्टी-दस्त के रोगी बढ़े हैं। वायरल बुखार के 50 और डेंगू के 20 से अधिक मामले रोजाना आ रहे हैं। इस कारण खून की जांच के लिए भेजे गए मरीजों की लंबी लाइन लगी है। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में सेहत के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान

डॉक्टर के परामर्श के बिना दर्द की कोई दवा न लें।

पानी और फलों का अधिक मात्रा में सेवन करें।

पौष्टिक भोजन लेकर नियमित व्यायाम करें।



गंदा पानी जमा न होने दें।

संक्रमित लोगों से बचें।


अस्पताल में खून की जांच के दौरान आयुष्मान या आधार कार्ड धारक मरीज अधिक होते हैं। ऑनलाइन पोर्टल धीमा होने या ओटीपी न मिलने के कारण हर मरीज पर काफी समय लगता है। इस प्रक्रिया में देरी होने के कारण अस्पताल में भीड़ लग जाती है। - डॉ. वीपी सिंह, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, खटीमा अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन





सुबह दस बजे से लाइन में लगा हूं लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण नंबर नहीं आ सका है। खड़े-खड़े पैरों में दर्द हो गया है - मो. आरिफ।



मैं अपने बुखार के इलाज के लिए खून की जांच करवाने अस्पताल आई हूं लेकिन दो घंटे बाद भी नंबर नहीं आ सका है - माही कार्की, खटीमा।



मैं सितारगंज से अपने बच्चे के खून की जांच करने के लिए सुबह से लाइन में लगी हूं लेकिन सुबह से दोपहर होने के बावजूद जांच नहीं हो सकी। - साहीन बी।



खून की जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल में बैठने की भी कोई सुविधा नहीं है- अफसर जहां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed