फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Lohri festival... Bhangra with the taste of corn bread and mustard greens

Udham Singh Nagar News: लोहड़ी उत्सव... मक्के की रोटी, सरसों के साग के स्वाद संग जमकर भंगड़ा

Wed, 14 Jan 2026 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 14 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Lohri festival... Bhangra with the taste of corn bread and mustard greens
रुद्रपुर। लोहड़ी उत्सव आयोजन समिति की ओर से भव्य लोहड़ी उत्सव मनाया गया। हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और पंजाबी गानों पर जमकर भांगड़ा किया। पंजाबी गानों पर विधायक भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। यहां लोगों ने मक्के की रोटी सरसों का साग, मूंगफली, रेवड़ी का स्वाद लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को काशीपुर बाईपास स्थित सिटी क्लब में हुए उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा ने किया। विधायक ने कहा कि रुद्रपुर काे मिनी पंजाब कहा जाता है। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षक पंजाब की भांगड़ा टीम, रणजीत अखाडा का गदका, मक्के की रोटी सरसों का साग और पंजाबी व्यंजन रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर हरीश जल्होत्रा, गुरदीप गाबा, प्रीत ग्रीवर, गुंजन सुखीजा, ज्योति ग्रोवर, सुनील ठुकराल, सुखदेव भल्ला, पंकज बांगा, मनीष गगनेजा, राजेश डाबर, मनोज गुम्बर, राजकुमार साह, मनोज मित्तल, किरन विर्क, जगदीश विश्वास, रोनिक नारंग, गुरबाज दुमरा, राजेश बजाज, उपेंद्र चौधरी, तरुण दत्ता, सुरेश कोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी मना उत्सव
श्री सनातन धर्म सभा की ओर से लक्ष्मी नारायण मंदिर में लोहड़ी उत्सव मनाया गया। यहां लोगों ने अग्निदेव का पूजन किया। साथ ही संस्थान और राष्ट्र की उन्नति की कामना की। यहां नंदलाल भुड्डी, महेश बब्बर, विजय जग्गा, ओमप्रकाश अरोरा, शशि अरोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed