फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Lockdown was successful on the first day in Khatima

खटीमा में पहले दिन सफल रहा लॉकडाउन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Lockdown was successful on the first day in Khatima
खटीमा में लॉकडाउन के दौरान टनकपुर रोड में बंद दुकानें। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। कोरोना संक्रमितों के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए ब्लॉक में लगाए गए दो दिवसीय लॉकडाउन के पहले दिन प्रशासन के सख्त रुख से लॉकडउन पूर्ण रूप से सफल रहा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुकान बंद रही। वहीं, बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शनिवार को पकड़िया, लोहियाहेड रोड, सैजना और अमाऊं में सर्वे कर नए कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन

डीएम रंजना राजगुरु की ओर से शनिवार और रविवार को खटीमा ब्लॉक में दो दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। शनिवार को ब्लॉक में लॉकडाउन पूरी तरह सफल रहा। एसडीएम निर्मला बिष्ट एवं तहसीलदार यूसुफ अली ने नगर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर स्थिति को परखा। जहां-तहां अनावश्यक जमघट लगा कर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने खदेड़ते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इधर, लॉकडाउन के चलते ग्रामीण क्षेत्र चकरपुर, झनकट, मेलाघाट, जमौर, सत्रहमील, दियूरी आदि जगहों पर भी दुकानें बंद रहीं। वहीं, तहसीलदार ने पालिका की टीम के साथ नगर के मुख्य बाजार और गली मोहल्लों को सैनिटाइज कराया। वहां ईओ धर्मानंद शर्माए प्रभारी सफाई निरीक्षक विजय कुमार, सुभाष कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस प्रशासन ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने लॉकडाउन में बेवजह घूमने वाले 25 वाहन चालकों का चालान काटा।
उधर, वार्ड संख्या 13 के सभासद यादव ने तहसीलदार और ईओ से क्षेत्र में बनाए गए कंटेनमेंट जोन में जरूरी सामान उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कई कंटेनमेंट जोनों में रहने वाले लोग मजदूरी कर शाम को रोटी का जुगाड़ करते हैं। ऐसे में उनके समक्ष भोजन की कमी का संकट उत्पन्न हो गया है।

कोरोना पराजित होगा, सावधानी बरतें : धामी
खटीमा। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जनता से कोरोना के खिलाफ जंग में आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कह कि जहां तक हो सके लोग घरों में ही रहें। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। दो गज की दूरी का पालन करें और मास्क अवश्य लगाएं। धामी ने कहा कि हमारा मार्गदर्शक मंत्र है, ‘तैयारी करो मगर घबराओ नहीं।’

खटीमा में कोतवाली गेट पर पुलिस एवं स्वास्थ्य टीम से जानकारी लेती एसडीएम निर्मला बिष्ट।

खटीमा में कोतवाली गेट पर पुलिस एवं स्वास्थ्य टीम से जानकारी लेती एसडीएम निर्मला बिष्ट। - फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed