{"_id":"5e78e1fd8ebc3e6fbd568f58","slug":"lockdown-in-khatima-khatima-news-hld378212011","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लॉकडाउन से पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लॉकडाउन से पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
खटीमा में स्टेशन रोड पर बिना मास्क के कूड़ा उठाते पर्यावरण मित्र
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। कोरोना वायरस के चलते जनता कर्फ्यू के बाद सरकार द्वारा राज्य में लॉकडाउन किए जाने से बाजारों व गांव में घरों से बाहर निकले लोगों पर शिकंजा कसना शुरू होने से दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
सोमवार को लॉकडाउन के बाद नगर व ग्रामीण क्षेत्रों आवश्यक वस्तुओं को लेकर परचून, सब्जी, राशन, मेडिकल स्टोर एवं अस्पतालों में छूट दी गई। जिसके चलते लोगों की भीड़ सड़कों पर दिखाई दी। एसडीएम निर्मला बिष्ट व पुलिस प्रशासन की ओर से मुनादी कराते हुए सड़कों व गलियों में खड़े लोगों को एक साथ न खड़े होने के साथ घरों में रहने की हिदायत देते रहे। दुकानों के निर्धारित समय के बाद खुली दुकानों पर बंद कराते हुए सख्त कार्रवाई करते हुए लोगों को घरों में खेदड़ने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासन की कार्रवाई के बाद एक बजे से नगर व ग्रामीण क्षेत्र चकरपुर, मेलाघाट, झनकट, चारुबेटा, जमौर, सत्रहमील, कंचनपुरी में बाजार पूरी तरह बंद हो गये और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। इधर नागरिक चिकित्सालय में सर्दी, जुकाम, खांसी के मरीजों का डॉ. अकलीम अहमद ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। मेलाघाट में कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव व सुरक्षा को लेकर समाजसेवियों ने नि:शुल्क मास्क वितरण किए।
फल एवं सब्जी के दाम छूने लगे आसमान
खटीमा। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते जनता कर्फ्यू में मिली ढील के दौरान फलों एवं सब्जियों के रेट आसमान छूने लगे हैं। उपभोक्ता मूल्य वृद्धि से हताश एवं निराश हैं। इस दौरान गोभी, टमाटर, लौकी के दाम दोगुना बढ़ गये। गोभी 20-40, टमाटर 20-40, लौकी 20-40, करेला 50-80, बैंगन 30-40, प्याज 20-25 किलो आदि के रेटों में वृद्धि हुई है। बाजार में प्रमुख रूप से बिकने वाले अंगूर 80, संतरे 80 किलो एवं केला 60 रुपए दर्जन बेचे गए हैं। उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुरूप सब्जी एवं फल आदि नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन
जनता कर्फ्यू के दौरान पसरा सन्नाटा
खटीमा। कोरोना वायरस के चलते जनता कर्फ्यू के बाद सरकार द्वारा राज्य में लॉकडाउन किए जाने के बाद बाजारों व गांव में घरों से बाहर निकल रहे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू करने के बाद दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।