फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Liquor being sold at a higher price than prescribed, administration raids

Udham Singh Nagar News: निर्धारित से अधिक मूल्य पर बेची जा रही शराब, प्रशासन ने मारा छापा

Wed, 04 Sep 2024 05:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 04 Sep 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Liquor being sold at a higher price than prescribed, administration raids
काशीपुर में शराब की दुकान का निरीक्षण करते एसडीएम अभय प्रताप सिंह। संवाद - फोटो : काशीपुर में शराब की दुकान का निरीक्षण करते एसडीएम अभय प्रताप सिंह। संवाद
रुद्रपुर/ काशीपुर/ किच्छा। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने शराब की नौ दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छह दुकानों पर निर्धारित से अधिक मूल्य पर शराब बिकती मिली। मंगलवार को एसडीएम मनीष बिष्ट ने टीम के साथ शराब की दुकानों में जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान गनिहार खेड़ा रोड जाफरपुर के पास विदेशी मदिरा की दुकान, गल्ला मंडी, अटरिया सिडकुल रोड, ट्रांजिट कैम्प, गाबा चौक विदेशी मदिरा की दुकान और ट्रांजिट कैंप में देसी मदिरा की दुकान के औचक निरीक्षण में बीयर व विदेशी मदिरा में पांच-पांच रुपये की ओवर रेटिंग पाई गई। एसडीएम ने अनुज्ञापियों के विरुद्ध अर्थदंड की संस्तुति की है। बताया कि इसकी रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

इधर काशीपुर में एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने जसपुर खुर्द, चैती चौराहा, अनन्या होटल के सामने देसी शराब की दुकान और स्टेडियम चौराहा के पास विदेशी शराब की दुकान सहित चार दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान देसी शराब की दुकान जसपुर खुर्द, चैती चौराहा व विदेशी शराब की दुकान निकट स्टेडियम चौराहा पर ओवर रेटिंग पाई गई। साथ ही दुकानों में स्टॉक पंजिका भी अपडेट नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शराब दुकानों पर कहीं रेटलिस्ट मिली तो कहीं नहीं लगी थी। इस दौरान कैमरे, साफ-सफाई व अन्य चीजों की भी पड़ताल की गई। शराब दुकानों की कैंटीन में सिंगल यूज प्लास्टिक, डिस्पोजल, पानी की बोतल और रैपर पड़े हुए मिले। सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी के लिए पांच-पांच हजार के सात चालान किए गए। ऐसे में 35000 रुपये जमा करने के लिए दुकान मालिकों को नोटिस दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि शराब दुकानों में मिलीं खामियों की रिपोर्ट व वीडियो डीएम को सौंपे गए हैं। इस दौरान तहसीलदार पंकज चंदौल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमरजीत सिंह साहनी, स्वास्थ्य लिपिक अब्दुल सलीम, नगर निगम की टीम व राजस्व टीम मौजूद रही।


इधर, किच्छा में भी प्रशासन के अधिकारियों ने शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा मंगलवार देर शाम तहसीलदार गिरीश चंद त्रिपाठी के साथ श्मशान घाट के निकट अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंचे तो वहां पर काम कर रहे शराब ठेकेदार के कर्मचारियों में खलबली मच गई। एसडीएम ने बताया कि दुकान पर किसी भी ग्राहक को शराब की पर्ची नहीं दी जा रही थी। बताया कि ओवर रेटिंग के अलावा स्टाॅक रजिस्टर में भी काफी खामियां मिलीं। बाद में एसडीएम नगर के व्यस्ततम चौराहे दीनदयाल चौक के निकट अंग्रेजी की शराब की दुकान पर पहुंचे तो वहां भी इसी तरह की अनियमितताएं मिलीं। एसडीएम ने बताया कि दोनों दुकानों के स्टाॅक रजिस्टर सीज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed